{"_id":"5f64778f7f80da7b1c55bd37","slug":"up-20-seats-of-ba-increased-in-46-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 46 कॉलेजों में बढ़ीं बीए की 20-20 सीटें, आवेदन ज्यादा होने से अधिकतर कॉलेजों में सीटें हो गई थीं फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 46 कॉलेजों में बढ़ीं बीए की 20-20 सीटें, आवेदन ज्यादा होने से अधिकतर कॉलेजों में सीटें हो गई थीं फुल
Fri, 18 Sep 2020 03:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 18 Sep 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में छात्रों का रुझान प्रोफेशनल कोर्सों के बजाय सामान्य स्नातक कोर्सों की ओर ज्यादा रहा है। इसी कारण कई सालों बाद छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध कई कॉलेज बीए की सीटों में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे।
विवि प्रशासन ने 46 कॉलेजों में 20-20 सीटें बढ़ाने की मांग पर मुहर लगा दी है। कोरोना के कारण आए आर्थिक संकट की वजह से इस बार छात्रों ने महंगे प्रोफेशनल कोर्सों की जगह पर कम फीस वाले स्नातक कोर्स मसलन बीए, बीएससी, बीकॉम में अधिक आवेदन किए थे।
ऐसे में अधिकतर कॉलेजों में सीटें फुल हो गई थीं। जबकि हर वर्ष अनुदानित कॉलेजों में भी सामान्य स्नातक कोर्स की सीटें फुल नहीं होती थीं। रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि कुछ कॉलेजों ने बीसीए व बीबीए में भी 20 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
कानपुर नगर के 12, औरैया के 9, इटावा के चार, कानपुर देहात के तीन, हरदोई के छह, उन्नाव के छह, रायबरेली के दो, फर्रुखाबाद व कन्नौज के दो-दो कॉलेजों में बीए की सीटें बढ़ाई गई हैं।