फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: 11 passengers injured after a bus collided with truck on Agra Lucknow Expressway in Kanpur dehat

यूपी: कानपुर-आगरा हाईवे पर ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, चालक समेत 15 घायल

Tue, 22 Dec 2020 10:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 22 Dec 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
UP: 11 passengers injured after a bus collided with truck on Agra Lucknow Expressway in Kanpur dehat
कानपुर-आगरा हाईवे पर बस हादसा - फोटो : amar ujala
कानपुर-आगरा हाईवे में सिकंदरा कस्बे के पास मंगलवार की सुबह राजस्थान की टूरिस्ट बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। इससे बस के चालक समेत 15 लोग घायल हो गए। बस में कुल 19 लोग सवार थे। घटना की जानकारी पर चार एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया। वहां से सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी घायल बिहार के रहने वाले हैं। वह राजस्थान के एक पेंट फैक्टरी में काम करते थे। हादसा बस चालक के झपकी लगने से हुआ।
विज्ञापन


राजस्थान के भिवाड़ी में एक पेंट फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिकों ने औरंगाबाद बिहार जाने के लिए कृष्णा टूरिस्ट बस बुक की थी। बस मेें चालक, परिचालक के अलावा 17 लोग सवार थे। सिकंदरा के पास हाईवे पर बस चालक को झपकी लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बस आगे जा रही ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। वहीं बस सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार एंबुलेंस बुलाई। उनसे घायलों को सीएचसी भेजा गया।

वहां से अन्नू (23), निक्की (20), राजेश्वरी (50), गुप्तनाथ (52), चौकड़ राजस्थान के बस चालक गोपाल (48), मूलचंद (28), चंदकुमार (23), को जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। वहां भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। रोहतक जिले के निवासी रंजीत कुमार, उमेश कुमार, बलिया के जितेंद्र ने बताया कि घर जाने के लिए 15 सौ रुपये प्रति सवारी के हिसाब से टूरिस्ट बस बुक की थी।


डाक्टर सलिल सचान ने बताया कि घायलों में सीएचसी में महाराज की बेटी सलोनी छह माह, राजेश की एक वर्षीय बेटी निधि, अमित कुमार (30), राहुल कुमार (18), बुधेश्वर (52), किशोर कुमार (25), चंदर कुमार (29), रूप्लेश कुमार (32), समेत 15 घायलों का उपचार किया गया है। थाना प्रभारी रामबहादुर पाल ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed