Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: 100 quintals of firecrackers worth Rs 5 crore recovered in 20 hours, 26 people detained

UP: 20 घंटे में पांच करोड़ के 100 क्विंटल पटाखे बरामद,गोदाम में पटाखे रखने व बिक्री करने में 26 लोग हिरासत में

Thu, 09 Oct 2025 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Oct 2025 11:46 PM IST
सार

गोदाम में पटाखे रखने और बिक्री करने में 26 लोगों को हिरासत में लिया गया। मेस्टन रोड, फजलगंज, यशोदानगर, गोविंदनगर में कार्रवाई की गई।
 

विज्ञापन
UP: 100 quintals of firecrackers worth Rs 5 crore recovered in 20 hours, 26 people detained
पकड़ा गया पटाखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने शहर में अभियान चलाकर 20 घंटे के अंदर पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत के 100 क्विंटल से ज्यादा पटाखे बरामद किए हैं। मेस्टन रोड, फजलगंज, यशोदानगर, गोविंदनगर से पटाखे पकड़े हैं। पुलिस ने 26 लोगों को हिरासत में लिया है। पटाखा मिलने वाली 18 दुकानें और तीन गोदाम सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


बिसातखाना में विस्फोट के बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने सर्च एंड सीज अभियान चलाने का निर्देश जारी किया। यह निर्देश कमिश्नरी के सभी थाना प्रभारियों के लिए था। देर रात मेस्टन रोड के बिसातखाना में दुकानों में छापा मारा गया। गुरुवार को फजलगंज, यशोदानगर और गोविंदनगर क्षेत्र में दुकानों और गोदाम में जांच कराई गई। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि चारों जगह 100 क्विंटल से अधिक के पटाखे बरामद हुए हैं। कुछ जगह बारूद भी मिला है। इनकी अनुमानित कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये के आसपास है। दुकान और गोदाम में पटाखों का संचालन करने में 26 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें 12 को बुधवार देर रात उठाया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos

UP: 100 quintals of firecrackers worth Rs 5 crore recovered in 20 hours, 26 people detained
गोविंद नगर में पटाखे की तलाश में क्राइम ब्रांच ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
आज से बाजारों में नजर आएगी पुलिस
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मूलगंज की घटना कहीं और न हो उसके लिए शुक्रवार से पुलिस बाजारों में नजर आएगी। कानपुर में पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित जगह पर होगी। किसी अन्य जगह पटाखे बिकते मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 
विज्ञापन

UP: 100 quintals of firecrackers worth Rs 5 crore recovered in 20 hours, 26 people detained
गोविंद नगर में पटाखे की तलाश में क्राइम ब्रांच ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में बोले पुलिस कमिश्नर
मूलगंज और अयोध्या में विस्फोट की घटना पर गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कर निर्देश जारी किए। उन्होंने सबसे पहले कानपुर के पुलिस कमिश्नर से मूलगंज की घटना पर त्वरित कार्रवाई करने की जानकारी ली। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने कहा कि माहौल खराब करने के लिए सोशल मीडिया में कई तरह की अफवाहें फैलाई गईं। कई तरह के झूठी घटनाओं को प्रेषित किया गया। इसको रोकने के साथ ही पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed