फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unseasonal rains halt wheat and barley harvesting, leaving farmers worried

Kanpur News: बेमौसम बारिश से गेहूं व जौ की कटाई रुकी, किसान चिंतित

Thu, 02 Apr 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rains halt wheat and barley harvesting, leaving farmers worried
कानपुर देहात/राजपुर। बार-बार मौसम बिगड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार देर रात तेज हवा और गरज-चमक संग हल्की बारिश होने से गेहूं व जौ की कटाई-मड़ाई रुक गई। बुधवार सुबह खेत पहुंचे किसान बारिश से भीगे गेहूं व जौ के बंधे गट्ठे धूप में सुखाने के लिए खोलने में लगे रहे।
विज्ञापन

मार्च के अंतिम सप्ताह में कई बार मौसम बिगड़ चुका है। इससे किसान फसल नुकसान को लेकर डरे हुए हैं। इधर मंगलवार देर रात तेज हवा चलने लगी और गरज-चमक के साथ रुक-रुककर कई बार हल्की बारिश हुई। इससे खेत में कटी फसल भीग गई। खड़ी फसल में भी नमी आ गई। बुधवार सुबह किसान खेत में पहुंचे और भीगे गट्ठे पलटाए। बंधे गट्ठे खोलकर धूप में सुखाने का भी जतन किया। राजपुर व सरवनखेड़ा क्षेत्र में कई किसानों की फसल तेज हवाओं से गिर गई। इससे नुकसान की बात किसानों ने कही है।
विज्ञापन

वजह यह है कि बारिश के चलते गेहूं की बालियां काली पड़ जाएंगी। इधर खेतों में नमी होने से गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य प्रभावित हो गया है। अब भी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। दूसरी तरफ खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पक कर तैयार है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी तीन व पांच अप्रैल को तेज हवा चलने और स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी की संभावना जताई है। राजपुर के राजेंद्र सिंह, राजन प्रसाद, गुलाम मोहम्मद, अशर्फीलाल ने बताया कि तेज हवाओं व हल्की बारिश से कटाई व मड़ाई रुक गई है। भीगी फसल के सूखने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरवनखेड़ा संवाद के अनुसार तेज हवा व हल्की बारिश से गेहूं की कटाई-मड़ाई रुक गई है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल में नमी आ गई है इससे हंसिया से कटाई नहीं हो रही है। सेरुवा निवासी विनय तिवारी ने बताया कि बिगड़े मौसम से किसान डरे हैं। गजनेर के धनंजय सिंह ने बताया कि आए दिन मौसम बिगड़ने से फसल नुकसान को लेकर किसान परेशान हैं।
......................
फोटो- 4 इंद्रपाल।
फोटेा- 5 गुलाम मोहम्मद।
बोले किसान

बेमौसम बारिश से हो रहा नुकसान

बेमौसम बारिश ने पूरे साल की मेहनत पर पानी फिरने की आशंंका बनी है। अब गेहूं की कटाई व मड़ाई रुक गई है। गेहूं भीगने से गेहूं के दाने काले पड़ जाएंगे। इसके अलावा खेत में खड़ी पकी फसल अब नमी होने तक कट नहीं पाएगी। - गुलाम मोहम्मद

.............

आम में बौर के फल बन रहे थे लेकिन कुछ पेड़ो में बौर ही थे। तेज हवा और बारिश से आम को नुकसान हुआ है। नमी आने से गेहूं व जौ की कटाई-मड़ाई रुक गई है। तेज धूप निकलने पर फिर कटाई-मड़ाई शुरू होगी। - इंद्रपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed