फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unopposed election of a BDC member

एक बीडीसी सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन

Tue, 08 Jun 2021 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Unopposed election of a BDC member
कानुपर देहात। 4014 ग्राम पंचायत सदस्य व जिले की तीन बीडीसी सीट पर पंचायत उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सोमवार को दस ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की जांच की गई। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 4577 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। दूसरे दिन करीब तीन हजार से अधिक दावेदारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। वहीं बीडीसी की तीन में से दो सीटों पर अब चुनाव होगा। जबकि एक सीट पर दावेदार निर्विरोध चुना गया है।
विज्ञापन

4014 ग्राम पंचायत सदस्य व तीन बीसीडी सीटों के लिए पंचायत उपचुनाव कराया जा रहा है। सोमवार को रसूलाबाद में इटैली व बर्रा ठर्रा सीट पर कुल पांच दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इटैली में तीन में से दो दावेदारों पर्चा वापस ले लिया।
विज्ञापन

जबकि बर्रा ठर्रा में पांच लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। सोमवार को दो दावेदारों ने पर्चा वापस ले लिया। अब वहां तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। इसी प्रकार सरवनखेड़ा ब्लॉक के मंगटा सीट पर चुनाव होना है। इस सीट पर पांच दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। डेरापुर ब्लॉक में 387 ग्राम पंचायत सदस्य की सीटें रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक के 11 ग्राम पंचायतों के 30 वार्डों में चुनाव होना तय है। अकबरपुर में 470 में से 387 वार्ड में प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। अन्य जगहों पर 12 जून को मतदान कराया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी अजीत पांडेय ने बताया कि बीडीसी की तीन सीटों में दो पर चुनाव होना तय हुआ है। एक सीट पर प्रत्याशी निर्विरोध हो गया है। वहीं सदस्यों के नामांकन की जांच रिपोर्ट अभी आ रही है। तीन हजार से अधिक नामांकन पत्र वापस लिए गए हैं।
अमरौधा व मलासा में 723 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन
पुखरायां। विकासखंड अमरौधा व मलासा में ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली पड़े 781 पदों के लिए रविवार को नामांकन पत्र जमा किए गए। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद 58 सदस्यों के लिए मतदान 12 जून को होगा।
विकासखंड अमरौधा के एडीओ पंचायत लाखनसिंह ने बताया कि 40 ग्राम पंचायतों में खाली पड़े 418 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए रविवार को 491 लोगों ने नामांकन किया था। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद 406 वार्डों में एक-एक नामांकन शेष रहने पर उनको निर्विरोध सदस्य निर्वाचित कर दिया गया। वहीं 12 वार्डों के लिए 12 जून को मतदान होगा।

वहीं मलासा के चुनाव अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 40 ग्राम पंचायतों के 363 वार्डों के लिए 460 लोगों ने नामांकन किया था। सोमवार को नामांकन पत्र जांच व नाम वापसी के बाद 317 वार्डों में एक एक नामांक पत्र शेष बचने के चलते उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं 46 वार्डों के लिए 12 जून को मतदान होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed