फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Youth shot due to land enmity condition critical

Unnao: जमीनी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

Fri, 03 Feb 2023 11:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Feb 2023 11:30 PM IST
सार

पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी मौके पर कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह पहुंचे जिन्होंने जांच पड़ताल करते हुए घायल को जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली प्रभारी का कहना रहा कि तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है जांच की जा रही है। मामला पेशबंदी का लग रहा है। 

विज्ञापन
Unnao Youth shot due to land enmity condition critical
जमीनी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के कोतवाली गंगाघाट के गजियाखेड़ा गांव में एक युवक को जमीनी रंजिश के चलते गोली मारी गई, गोली युवक के कंधे और बाजू में जा धंसी जिसे पुलिस ने लहुलूहान हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं घायल के परिजनों ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने की बात कही है।

विज्ञापन

 
गजियाखेड़ा निवासी 35 वर्षीय संजय पुत्र बहादुर ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के बाहर शुक्रवार  रात दस बजे बैठा था तभी गांव के निकट रहने वाले चार युवक आए और जमीनी रंजिश में एक के बाद एक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे एक गोली उसे लग गई। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन व आस पास के लोग दौड़े लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। 
विज्ञापन


पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी मौके पर कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह पहुंचे जिन्होंने जांच पड़ताल करते हुए घायल को जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली प्रभारी का कहना रहा कि तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है जांच की जा रही है। मामला पेशबंदी का लग रहा है। वहीं हालत गंभीर होने पर घायल को कानपुर हैलट भेजे जाने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed