फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: village assault in minor dispute, attack with laathi and ax ax

उन्नाव: मामूली विवाद में मारपीट, लाठी-डंडे और कुल्हाडी से हुआ हमला, आधा दर्जन घायल

Sat, 16 May 2020 01:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 May 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Unnao: village assault in minor dispute, attack with laathi and ax ax
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के बिहार थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। थानाक्षेत्र के ग्राम मोहकमपुर झरिया में पैसे के लेनदेन को लेकर रामबक्श सिंह व धनपाल सिंह के परिवार के बीच मारपीट हो गई जिसमें लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों से तहरीर दी गई। पुलिस ने घायलों की डॉक्टरी करा कर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली। मारपीट की दूसरी घटना बिहारथाना क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर में मनरेगा कार्य के दौरान घटी। ग्राम प्रधान रमेश द्वारा मनरेगा के अंतर्गत तालाब की खुदाई का काम कराया जा रहा था। कार्य में कैलाश पुत्र बराती व त्रिलोकी पुत्र छूना लगे थे।
विज्ञापन

 

इसी बीच कैलाश तालाब में जाल डालकर मछली मारने लगा तो त्रिलोकी ने मना किया। मामूली बात को लेकर दोनों में विवाद और फिर मारपीट होने लगी। त्रिलोकी ने अपने अन्य भाई अलोपी की मदद से कैलाश की लातघूसों से पिटाई कर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट की तीसरी घटना ग्राम रामनाथखेड़ा की है।

सरला शर्मा पत्नी राजेंद्र कुमार अपने खेतों में गई थी। खेतों पर पहले से ही मौजूद सुनील शर्मा उर्फ टिंकू, कमला देवी निवासी रामनाथखेड़ा तथा शिव देवी पुत्री रामस्वरूप निवासी दर्शनखेड़ा ने सरला देवी को तीनों ने मिलकर लातघूसों व डंडे से जमकर पिटाई कर दी।

जिससे उसके शरीर में चोटें आई है। घटना के पीछे विवाद का कारण जमीनी रंजिश बताई गई है। बिहार थाना पुलिस ने मारपीट की घटना में घायल पीड़ितों की तहरीर पर डॉक्टरी करा कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed