{"_id":"66647556f2cd64bf7906745f","slug":"unnao-video-of-bjp-mla-slapping-a-youth-goes-viral-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: युवक को तमाचा मारते भाजपा विधायक का वीडियो वायरल, अब तक सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: युवक को तमाचा मारते भाजपा विधायक का वीडियो वायरल, अब तक सामने आई ये बात
Sat, 08 Jun 2024 08:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 08 Jun 2024 08:47 PM IST
सार
Unnao News: भाजपा विधायक बृजेश रावत का एक युवक को तमाचा मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
युवक को तमाचा मारते भाजपा विधायक का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले के हसनगंज में मोहान विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बृजेश रावत का एक 24 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में विधायक बाइक पर बैठे एक युवक के पास पहुंचते हैं और कॉलर पकड़ कर बाइक से उतारते हैं। उससे बाइक की चाभी मांगते हैं। न देने पर उसे एक तमाचा मार देते हैं।
विज्ञापन
इसी बीच उनके सुरक्षाकर्मी की नजर वीडियो बनाने वाले युवक पर पड़ती है और विधायक उससे वीडियो डिलीट करने के लिए कहते हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। विधायक का कहना है कि वीडियो में दिख रहा युवक उनका सबसे छोटा भाई है। संपत्ति का विवाद चल रहा है। पैतृक आम के बाग में चार भाइयों का हिस्सा है। सबसे छोटे भाई ने बिना बताए पूरी फसल बेच दी और अमिया तैयार होने से पहले ही तोड़वा दीं। इसकी जानकारी हुई तो गुस्से में एक तमाचा मार दिया था।
विज्ञापन