{"_id":"6644da7485a9861aff0cfeb9","slug":"unnao-two-youths-died-in-bike-collision-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 15 May 2024 09:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 May 2024 09:29 PM IST
सार
Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक बीघापुर भदेवरा का और दूसरा रायबरेली जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार-बक्सर मार्ग पर बिहार थानाक्षेत्र में दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर में दो बाइक चालकों की मौत हो गई। जेब में मिले मोबाइल और आधार कार्ड से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर आई गंभीर चोटें दोनों की मौत की वजह बनीं। बिहार थानाक्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी राजबहादुर भदौरिया का पुत्र अतुल उर्फ विजय (35) बुधवार देर शाम करीब सात बजे अपने काम से बाइक लेकर मुड़ियनखेड़ा गांव जा रहा था।
विज्ञापन
दूसरी ओर से रायबरेली जिले के थाना सरेनी के गांव कलंदर खेड़ा निवासी रामचंद्र का पुत्र विकास (32) आ रहा था। बिहार-बक्सर मार्ग पर मुड़ियन खेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों सिर के बल सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अतुल मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। एक सप्ताह पहले ही वह छुट्टी पर घर आया था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका एक दस साल का बेटा है। थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि मृतक विकास की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन