फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Two workers died of poisonous gas while cleaning the tank

Unnao: टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस से दो श्रमिकों की मौत, जिला अस्पताल में शव छोड़कर भागा ठेकेदार

Thu, 23 Feb 2023 01:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Feb 2023 01:16 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में टैंक की सफाई करने उतरे दो श्रमिक जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Unnao: Two workers died of poisonous gas while cleaning the tank
राहुल व छुन्नू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्लाटर हाउस में ईटीपी (इंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट ) टैंक की सफाई करने उतरे दो श्रमिक जहरीली गैस की चपेट में आने से उसी में बेहोश हो गए। कर्मचारियों ने आनन फानन दोनों को निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने के बाद ठेकेदार दोनों शव को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


डॉक्टर की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए और परिजनों को सूचना दी। सीओ सिटी ने स्लाटर हाउस में जांच की। शहर के मोहल्ला इब्राहिमबाग निवासी छुन्नू  (26) और पुरवा कोतवाली के बेहटा नथई गांव निवासी राहुल राजपूत (25) दही थानाक्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइड नंबर एक स्थित रुस्तम फूड्स स्लाटर हाउस में काम करते थे। बुधवार देर शाम दोनों फैक्टरी के ईटीपी टैंक की सफाई करने उतरे थे। तभी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो कर उसी में गिर गए। घटना से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

फैक्टरी प्रबंधन के कर्मचारियों ने ठेकेदार तालिब के साथ दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने पर ठेकेदार वहां से भाग गया। अस्पताल से भेजी सूचना पर अस्पताल चौकी इंचार्ज इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और दोनों शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए हैं। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने स्लाटर हाउस पहुंच कर जांच की। सीओ ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन के मुताबिक दोनों करीब चार साल से यहां टैंक सफाई का काम करते थे। बुधवार को सफाई के दौरान पेचकस टैंक में गिर गया था। उसे उठाने के लिए छुन्नू नीचे उतरा और वह बेहोश हो गया, राहुल बचाने पहुंचा तो उसकी भी जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत हो गई।

परिवार का था सहारा 
मृतक राहुल राजपूत परिवार का सहारा था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई और मां उमा देवी की बुढ़ापे की लाठी था। तीन बहनों में दो की मौत हो चुकी है। काजल अभी अविवाहित है। उसकी शादी की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। बेटे की मौत से परिजन बेहाल हैं।

चार भाईयों में सबसे छोटा था छुन्नू 
घटना का शिकार हुआ छुन्नू चार भाईयों में सबसे छोटा था। अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। बेटे की मौत से मां शशि और अन्य परिजन रो रोकर बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed