फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Two women Died in collision with high speed van

Unnao: तेज रफ्तार वैन की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, बच्चे की दवा लेकर लौट रही थी महिला

Sun, 06 Apr 2025 10:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Apr 2025 10:10 PM IST
सार

Unnao News: तेज रफ्तार वैन की टक्कर से दो महिलाओं की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Unnao: Two women Died in collision with high speed van
यासमीन व खैरुन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग के किनारे बात कर रही महिला और उसकी छोटी बहन की सास को तेज रफ्तार वैन टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोपहर करीब 12 बजे हुए हादसे के बाद वैन चालक भाग निकला। मृतका के पति ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के कासिमनगर मोहल्ला निवासी निजाम की पत्नी यासमीन (25) रविवार को देवर मुन्ना के साथ बाइक से अपने चार माह के बेटे मो. सिफान की दवा लेने आसीवन क्षेत्र के गहरूबाग गांव गई थीं। लौटते समय बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के गांव कुल्हा पुलिया के पास यासमीन को उनकी छोटी बहन चांदनी की सास आसीवन के मुशीराबाद निवासी खैरुन (55) मिल गईं। मुन्ना ने बाइक रोकी और यासमीन व खैरुन आपस में बात करने लगीं। मुन्ना बच्चे के साथ बाइक पर बैठा रहा।
विज्ञापन


इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैन ने दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी और आगे जाकर पलट गई। मुन्ना ने दोनों को मियागंज सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने यासमीन को मृत घोषित कर दिया। खैरुन की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। मुन्ना ने बताया कि भाभी की तीन बेटियां सिमरन, नरगिस, हुमैरा और चार माह का बेटा है। मृतका के पति निजाम ने वैन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने वैन को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो परिवारों की छिनी खुशियां
वैन चालक की लापरवाही से दो परिवारों की खुशियां उजड़ गईं। चांदनी को बड़ी बहन और सास की मौत का पता चला तो वह बदहवास हो गई। वहीं, मां के आने का इंतजार कर रहीं तीनों बच्चियाें की हालत भी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed