फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Two injured including robber in encounter, four arrested, shot in the leg

उन्नाव: मुठभेड़ में इनामी लुटेरा और साथी घायल, पैर में लगी गोली, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी

Tue, 29 Jun 2021 07:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 29 Jun 2021 07:00 PM IST
सार

उन्नाव में सिंघूपुर मोड़ के पास हुई मुठभेड़ में धनराज व उसका साथी घायल हो गया। एक दरोगा व दो सिपाहियों को भी छर्रे लगे हैं। पुलिस ने धनराज गिरोह के दो और शातिरों को दबोच लिया। दो भाग निकले। 

विज्ञापन
Unnao: Two injured including robber in encounter, four arrested, shot in the leg
मुठभेड़ के बाद मौके पर पड़ी बाइक - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में जमानत पर छूटने के बाद तीन माह से पुलिस के लिए चुनौती बने अंतरराज्यीय इनामी लुटेरे धनराज लोध को आखिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार रात सिंघूपुर मोड़ के पास हुई मुठभेड़ में धनराज व उसका साथी घायल हो गया। एक दरोगा व दो सिपाहियों को भी छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने धनराज गिरोह के दो और शातिरों को दबोच लिया। दो भाग निकले। मौरावां थाना क्षेत्र में 11 मार्च को सराफ से हुई लूट में धनराज का नाम आया था। उसने जिले के एक पुलिस अधिकारी को फोन कर लूट में फर्जी नाम शामिल करने की बात कहकर जिले में लगातार वारदातों को अंजाम देने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


एसपी आनंद कुलकर्णी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। स्वॉट टीम को सोमवार रात सूचना मिली कि सिंघूपुर मोड़ के पास धनराज लोध पांच साथियों के साथ लूट की योजना बना रहा है। स्वॉट टीम प्रभारी गौरव कुमार व दही चौकी प्रभारी प्रेमनारायण टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देख धनराज व उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में पुलिस की गोली लगने से मौरावां के अकोहरी गांव निवासी धनराज व उसका साथी पुरवा के भोलागंज निवासी अजय पटेल घायल हो गया।

लुटेरों की ओर से की गई फायरिंग में दही चौकी प्रभारी प्रेमनारायण, सिपाही विजय व स्वॉट टीम के सिपाही अमर सिंह को छर्रे लगे हैं। पुलिस ने इसी गिरोह के कछियनखेड़ा सुमेरपुर निवासी विजय कुशवाहा और चैनपुर मवइया निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ देव लोध को भी गिरफ्तार किया है।

पुरवा के राजाबाग दलीगढ़ी निवासी आशीष चौरसिया और टीकरखुर्द निवासी लल्लू रावत भाग निकले। आरोपियों के पास से तीन हजार रुपये, जेवर, दो पिस्टल, दो तमंचे, दो बाइक व कारतूस मिले हैं। पैर में गोली लगने से घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। 

दोनों पर है 35-35 हजार इनाम 
एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि धनराज लोध व उसके साथ अजय पटेल पर जिले से 25-25 हजार व लखनऊ से 10-10 हजार का इनाम घोषित था। धनराज लोध पर जिले के पुरवा, मौरावां, असोहा व अचलगंज में लूट व हत्या के प्रयास के 23 व अजय पटेल पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। गुजरात में पेट्रोल पंप के मुनीम से 40 हजार की लूट में उस पर गुजरात व लखनऊ के गुडंबा व बिजनौर थाना में भी लूट के मुकदमे दर्ज हैं। रायबरेली में भी उस पर कई मामले दर्ज हैं। गुडंबा थाना क्षेत्र में सराफ से लूट के विरोध पर उसे गोली मार दी थी। 

2018 में भी हुई थी मुठभेड़ 
21 मार्च 2018 को पुरवा कोतवाली पुलिस की हिस्ट्रशीटर धनराज से मुठभेड़ हुई थी। उस वक्त भी आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। फायरिंग के दौरान दरोगा प्रदीप सिंह घायल हो गए थे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में धनराज लोध के पैर में गोली लगी थी। इससे पहले वर्ष 2007 में वह बीघापुर पुलिस से मोर्चा ले चुका है। वर्ष 2012 में वह सेशन हवालात से पुलिस को ग च्चा देकर भाग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed