{"_id":"6ab38a8280f77bbb390bcfb4","slug":"unnao-transporters-remain-on-strike-even-after-24-hours-cylinder-supply-stalled-across-32-districts-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: 24 घंटे बाद भी हड़ताल पर ट्रांसपोर्टर, 32 जिलों में सिलिंडरों की सप्लाई ठप, अफसरों से वार्ता जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: 24 घंटे बाद भी हड़ताल पर ट्रांसपोर्टर, 32 जिलों में सिलिंडरों की सप्लाई ठप, अफसरों से वार्ता जारी
Wed, 23 Sep 2026 01:45 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:45 PM IST
सार
Unnao News: दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस बॉटलिंग प्लांट में जारी ट्रक चालकों की हड़ताल 24 घंटे बाद भी समाप्त नहीं हो सकी है। प्लांट अधिकारियों द्वारा एक ट्रक चालक पर प्रतिबंध लगाने और चालकों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में शुरू हुई इस हड़ताल से 32 जिलों में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
उन्नाव में हड़ताल पर ट्रांसपोर्टर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उन्नाव जिले में दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग (भराई संयत्र) में विभिन्न समस्याओं का निस्तारण न होने पर शुरू हुई ट्रक चालकों हड़ताल 24 घंटे बाद भी जारी है। हड़ताल की वजह से कानपुर, हरदोई, फतेहपुर सहित 32 जिलों की एचपी कंपनी के सिलिंडरों की सप्लाई रुक गई है। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह व अन्य अधिकारी प्लांट पहुंचे हैं। प्लांट प्रबंधन और ट्रांसपोर्टरों से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट से लखनऊ, हरदोई, फतेहपुर, कानपुर, कानपुर देहात सहित तीस से अधिक जिलों की गैस एजेंसियों को घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति होती है। रोज औसतन 40 हजार सिलिडर ट्रकों के माध्यम से भेजे जाते हैं। ट्रक चालकों का आरोप है कि मंगलवार दोपहर एक ट्रक चालक को एक एजेंसी को एक-एक के बाद एक नौ लोड भेज दिए।
विज्ञापन
मांगे पूरी न होने की बात कही
आरोप है कि वह एजेंसी मालिक ट्रक को चार-पांच दिन रोके रखता है, जिससे परेशानी होती है। इसी बात पर बहस के बाद प्लांट के अधिकारियों ने ट्रक और उसके चालक पर प्लांट में आने पर प्रतिबंध लगा दिया। इसकी जानकारी होने पर ट्रक चालक एकजुट हो गए गाड़ियां प्लांट में ले जाने से मना कर दिया। चालकों ने 25 अगस्त को लखनऊ में ट्रांसपोर्टरों और गैस कंपनी के अधिकारियों के साथ हुई बैठक का हवाला देते हुए, मांगे पूरी न होने की बात कही।