फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Training remembered after beating, riot control exercise in police line

उन्नाव: पीटने के बाद याद आया प्रशिक्षण, पुलिस लाइन में हुआ दंगा नियंत्रण का अभ्यास

Fri, 18 Jun 2021 11:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 18 Jun 2021 11:58 AM IST
सार

उन्नाव पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार को बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें जाम के दौरान हुए हमले से खुद को कैसे बचाना है, इसका अभ्यास कराया गया।

विज्ञापन
Unnao: Training remembered after beating, riot control exercise in police line
पुलिस लाइन में हुआ दंगा नियंत्रण का अभ्यास - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव के अकरमपुर में उपद्रव के दौरान बड़ी किरकिरी कराने व पथराव से पुलिस कर्मियों के घायल होने के बाद अधिकारियों ने दक्षता का बोध कराते हुए ऐसी परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास करवाया। शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें जाम के दौरान हुए हमले से खुद को कैसे बचाना है, इसका अभ्यास कराया गया। एसपी ने बलवा ड्रिल अभ्यास के दौरान हुई चूको पर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


क्या था मामला
उन्नाव के अकरमपुर में मंगलवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत पर भड़के परिजनों द्वारा सड़क जाम कर हंगामा करने के बाद पुलिस पर पथराव कर दिया था। जिसमें पुलिस बिना बॉडी प्रोटेक्टर के हाथों में डंडा लेकर पहुंच गई थी। इसका खामियाजा 15 पुलिस कर्मियों को भुगतना पड़ा था। सड़क हादसे में राजेश व विपिन की मौत के बाद से परिजनों में गुस्सा था। इस दौरान पुलिस ने सिर पर स्टूल और हाथ में टोकरी लेकर अपनी जान बचाई थी। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद डीजीपी ने मामले को संज्ञान में लिया था। 
विज्ञापन


डीजीपी के आदेश पर सदर कोतवाल व मगरवारा चौकी प्रभारी समेत चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। डीजीपी ने एसपी से स्पष्टीकरण मांगा है कि पर्याप्त संख्या में बॉडी प्रोटेक्टर व दंगा नियंत्रण उपकरण होने के बाद भी पुलिस खाली हाथ घटनास्थल पर क्यों पहुंची?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed