फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Teenage girl gang misdeed for five years

Unnao: किशोरी से पांच साल तक किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता बोली- वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहे थे धमकी

Wed, 03 Apr 2024 11:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Teenage girl gang misdeed for five years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्नाव जिले के सफीपुर में छेड़छाड़ के दर्ज मामले में जांच के बाद किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मजिस्ट्रेटी बयान में पीड़िता ने बताया कि उसके साथ पांच साल से सामूहिक दुष्कर्म हो रहा था। इसमें चार लोग शामिल थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन अभी फरार हैं।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी कि सात मार्च को उसकी (16 साल आठ महीने) की नाबालिग बेटी के साथ कस्बे के मोहल्ला जगदीशखेड़ा निवासी मिथुन, प्रदुम और रामाज्ञा ने छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए गए तो उसने बड़ा खुलासा किया। पीड़िता के मुताबिक उसके साथ पांच साल से सामूहिक दुष्कर्म हो रहा है। आरोपियों ने वीडियो और फोटो बना लिए थे। किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे। इससे वह चुप थी।

विज्ञापन

पीड़िता ने अपने बयान में सरांय सूबेदार निवासी आशीष उर्फ डब्बू का भी नाम लिया। इस पर पुलिस ने चारों पर छेड़छाड़ के साथ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा बढ़ाई। दरोगा कल्लूराम ने आरोपियों में आशीष उर्फ डब्बू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed