फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Shyam Singh Yadav of Unnao district died in Sikkim accident

Unnao: सिक्किम में उन्नाव के लाल की मौत, नम हुई हर आंख, घरों में नहीं जले चूल्हे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 24 Dec 2022 10:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Dec 2022 10:57 PM IST
सार

सिक्किम जाते समय शुक्रवार को जेमा के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।  इसमें 16 जवानों की जान चली गई। इनमें उन्नाव जिले के श्याम सुंदर भी शामिल थे। इकलौते बेटे की मौत की सूचना जैसे ही घरवालों को मिली तो कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Unnao: Shyam Singh Yadav of Unnao district died in Sikkim accident
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिक्किम हादसे में जान गंवाने वाले उन्नाव जिले के ककरारीखेड़ा निवासी श्याम सिंह यादव के परिजनों को यूपी सरकार ने 50 लाख रुपये और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी घोषणा की है कि जिले की एक सड़क का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा। उधर, शुक्रवार को श्याम सिंह की मौत की खबर से परिजनों का बुरा हाल है।

विज्ञापन


गुलरिहा के मजरा ककरारी खेड़ा (शंकरबक्स खेड़ा) निवासी सुंदरलाल यादव के बेटे श्याम सिंह यादव (30) की तैनाती सात जून  2011 को सेना में 25 ग्रेनेडियर पलटन में हुई थी। मौजूदा समय में वह सिलीगुड़ी में तैनात थे। कुछ समय पहले भारतीय और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के बाद एक पलटन सिक्किम के लिए रवाना की गई थी।
विज्ञापन


सिक्किम जाते समय शुक्रवार को जेमा के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।  इसमें 16 जवानों की जान चली गई। इनमें श्याम सुंदर भी शामिल थे। इकलौते बेटे की मौत की सूचना जैसे ही घरवालों को मिली तो कोहराम मच गया। मां शांति, पत्नी विनीता, तीन बहनें व परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता सुंदरलाल ने बताया कि शुक्रवार रात एक अधिकारी ने फोन कर बेटे के शहीद होने की सूचना दी थी। श्याम सिंह का एक आठ साल का बेटा अमन है। पिता खेती करते हैं। शनिवार सुबह ही एसडीएम अतुल कुमार और सीओ विक्रमाजीत सिंह दिवंगत लांसनायक के घर पहुंचे और सांत्वना दी।

गुरुवार को पत्नी से हुई थी बात
श्याम सिंह यादव ने गुरुवार को आखिरी बार पत्नी विनीता से फोन पर बात की थी। शुक्रवार को पत्नी ने फोन मिलाया तो वह स्विच ऑफ था। माता-पिता की बीमारी व 16 नवंबर को सास की मौत होने पर वह 17 नवंबर को छुट्टी लेकर घर आए थे। आठ दिसंबर से छुट्टी समाप्त होने पर उसी दिन ड्यूटी पर लौट गए थे।

जरा इनकी भी याद करो कुर्बानी
देश सेवा करते श्याम सिंह यादव की जान जाने पर ब्लॉक क्षेत्र के दो और जवानों की कुर्बानी लोगों को याद आ गई। उस समय इन दोनों की याद में स्मारक बनवाने के वादे किए गए थे, लेकिन अभी तक अमल नहीं हो सका है। हिलौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत मवई के मजरे धनोखर निवासी फौजी शिवकांत सिंह 15 जुलाई 2006 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी संगठनों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।

शहीद की पत्नी निर्मला देवी ने बताया कि अब तक पति के नाम का स्मारक स्थल नहीं बन पाया है। हिलौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत रजवाड़ा के मजरे चंदीखेड़ा निवासी फौजी पंकज कुमार की 28 मार्च 2018 को कर्नाटक के बंगलौर साउथ सेंटर में जान चली गई थी। मृतक के बड़े भाई नीरज कुमार यादव ने बताया कि अब तक उनकी याद में स्मारक स्थल नहीं बना है। अब शहीदों के नाम पार्क बन जाए तो अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed