{"_id":"5fc4b9998ebc3e1a242d39d1","slug":"unnao-scorpio-overturned-after-colliding-with-divider-on-expressway-woman-so-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कार्पियो, महिला एसओ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कार्पियो, महिला एसओ घायल
Mon, 30 Nov 2020 02:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कार्पियो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के औरास में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते रायबरेली जा रही महिला थानाध्यक्ष की स्कार्पियो अटिया गांव के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में रायबरेली में तैनात महिला थानाध्यक्ष घायल हो गई। घायल थानाध्यक्ष को लखनऊ स्थित ट्रामां सेंटर में भर्ती कराया। जहां उपचार चल रहा है।
रविवार देर रात रायबरेली जनपद में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात उमा अग्रवाल लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते मथुरा से रायबरेली जा रही थी। भोर पहर थानाध्यक्ष की स्कार्पियो औरास थाना क्षेत्र के अटिया गांव के समीप एक्सप्रेस-वे के प्वाइंट संख्या - 264 पर पहुंची थी कि अचानक स्कार्पियो का अगला टायर फट गया। टायर फटने से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
अचानक हुए इस हादसे में महिला इंस्पेक्टर की गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे औरास थानाध्यक्ष राजबहादुर व यूपीडा की संयुक्त टीम ने घायल उमा अग्रवाल को लखनऊ स्थित ट्रामां सेंटर में भर्ती कराया। महिला इंस्पेक्टर के रीढ़ में गंभीर चोट आई है। औरास थानाध्यक्ष राजबहादुर ने बताया कि महिला एसओ अपनी बेटी को लेकर दिल्ली से रायबरेली जा रहीं थी।