फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Scorpio overturned after colliding with divider on expressway, woman SO injured

उन्नाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कार्पियो, महिला एसओ घायल

Mon, 30 Nov 2020 02:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 30 Nov 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Scorpio overturned after colliding with divider on expressway, woman SO injured
एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कार्पियो - फोटो : amar ujala
उन्नाव के औरास में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते रायबरेली जा रही महिला थानाध्यक्ष की स्कार्पियो अटिया गांव के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में रायबरेली में तैनात महिला थानाध्यक्ष घायल हो गई। घायल थानाध्यक्ष को लखनऊ स्थित ट्रामां सेंटर में भर्ती कराया। जहां उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


रविवार देर रात रायबरेली जनपद में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात उमा अग्रवाल लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते मथुरा से रायबरेली जा रही थी। भोर पहर थानाध्यक्ष की स्कार्पियो औरास थाना क्षेत्र के अटिया गांव के समीप एक्सप्रेस-वे के प्वाइंट संख्या - 264 पर पहुंची थी कि अचानक स्कार्पियो का अगला टायर फट गया। टायर फटने से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


अचानक हुए इस हादसे में महिला इंस्पेक्टर की गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे औरास थानाध्यक्ष राजबहादुर व यूपीडा की संयुक्त टीम ने घायल उमा अग्रवाल को लखनऊ स्थित ट्रामां सेंटर में भर्ती कराया। महिला इंस्पेक्टर के रीढ़ में गंभीर चोट आई है। औरास थानाध्यक्ष राजबहादुर ने बताया कि महिला एसओ अपनी बेटी को लेकर दिल्ली से रायबरेली जा रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed