फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Road Accident A speeding loader hit a bike overturned in a ditch three brothers died driver absconded

Unnao Road Accident: तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को मारी टक्कर, खंती में पलटा…तीन सगे भाइयों की मौत, चालक फरार

Wed, 05 Nov 2025 04:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Nov 2025 04:40 PM IST
सार

Unnao News: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए जा रहे बाइक सवार तीन सगे भाइयों की तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद लोडर चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Unnao Road Accident A speeding loader hit a bike overturned in a ditch three brothers died driver absconded
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में मौरावां-बिहार बक्सर मार्ग पर बिहार थाना क्षेत्र के मौलाना गांव के पास तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार तीन भाइयों की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद लोडर खंती में जाकर पलट गया। हादसे के बाद चालक फरार है। मौरावां थाना क्षेत्र के बखतखेड़ा गांव निवासी अरुण कुमार (26) पुत्र रघुनाथ, छोटे भाई सचिन (19) और छोटू (17) के साथ बाइक से कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए मंगलवार रात साढ़े नौ बजे घर से निकले थे।

विज्ञापन


बिहार-बक्सर मार्ग पर मिलना गांव के पास रात करीब एक बजे तेज रफ्तार लोडर एक बाइक में टक्कर करने के बाद खंती में जाकर पलट गया। हादसे में तीनों भाई गंभीर घायल हो गए। वहां से निकल रहे राहगीरों ने तीनों भाइयों को एक जगह लहूलुहान हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। बिहार थानाध्यक्ष ने तीनों को सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

तीनों भाइयों को घर वालों ने समझाया था
अरुण की गर्दन लगभग 50 प्रतिशत कटी होने से उसे जिला अस्पताल फिर कानपुर हैलट रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। अन्य दोनों भाइयों के चेहरे अधिक खराब होने से पुलिस काफी देर तक पहचान ही नहीं करा पाई। देर रात पहचान के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मृतकों के भाई अर्जुन ने बताया कि तीनों भाइयों को घर वालों ने समझाया था और सुबह स्नान के लिए जाने की बात कही थी।

विज्ञापन



चेहरे अधिक खराब होने से पहचान करने में आई दिक्कत
लेकिन वह नहीं माने और बुधवार भोर पहर स्नान करने के साथ चंद्रिका माता के दर्शन करने की बात कही थी। भाई के मुताबिक आगे पीछे गांव के और लोग भी गए हुए थे। सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि चेहरे अधिक खराब होने से पहले तो पहचान करने में ही दिक्कत आई। तीसरा अधिक गंभीर था। बचाने की कोशिश में उसे कानपुर ले जाया गया। वहां से लखनऊ रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed