Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Report on ten including BJP District Minister on charges of molestation-robbery and firing

उन्नाव: छेड़छाड़-लूट और फायरिंग के आरोप में भाजपा जिलामंत्री व ब्लॉक प्रमुख के बेटों सहित दस पर रिपोर्ट

Sat, 28 May 2022 11:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Report on ten including BJP District Minister on charges of molestation-robbery and firing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव जिले में पूर्व पुरवा कोतवाली क्षेत्र में हुए विवाद के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने भाजपा जिलामंत्री, उसके बड़े भाई व ब्लाक प्रमुख के बेटों सहित 10 पर छेड़छाड़, मारपीट, बलवा व लूट व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमियानी निवासी युवक ने न्यायालय में दायर याचिका में आरोप लगाया था कि 18 मार्च की शाम लगभग 5.30 बजे वह  पत्नी के साथ पड़ोसी के घर होली मिलने गया था। तभी लोडर में डीजे बजाते हुए निकले गांव के भाजपा जिलामंत्री रजनीश वर्मा, उनके भाई चमियानी निवासी अरविंद उर्फ मुन्ना बजाज, विनीत वर्मा, दीपक वर्मा, ब्लॉक प्रमुख सतीश चौधरी के बेटे अटवट निवासी दीपांशु चौधरी, सौरभ चौधरी, श्रीकृष्ण के बेटे छोटू व शनी व महरामऊ निवासी प्रीतम सिंह ने उससे गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर उसकी भाभी व पड़ोसी की पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने छेड़छाड़ की। महिलाएं घर में घुसीं तो आरोपियों ने पीछे से घर में घुसकर मारपीट की और चेन लूट ली। चुनावी रंजिश में आरोपी दीपांशु ने रिवाल्वर से फायर कर दिया, जिसमें सभी बाल-बाल बच गए थे। जान से मारने की धमकी देकर सभी भाग गए थे। पुलिस ने आरोपी पक्ष से तो रिपोर्ट दर्ज कर ली पर पीड़ित पक्ष की तहरीर नहीं ली। जिस पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ पंकज सिंह ने जांच शुरू की है। वहीं क्षेत्रीय लोगों के अनुसार एक पक्ष भाजपा समर्थित तो दूसरा सपा समर्थित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed