फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   unnao panchayat chunav 2021, Death of candidate

उन्नाव पंचायत चुनाव: प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत से दो और पंचायतों में चुनाव रद्द

Sun, 25 Apr 2021 09:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Apr 2021 09:19 AM IST
सार

निर्वाचन अधिकारी ने दो और ग्राम पंचायतों का चुनाव रद्द कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार को भी दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का चुनाव रद्द किया गया था। 

विज्ञापन
unnao panchayat chunav 2021, Death of candidate
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले प्रधान पद के दो प्रत्याशियों की मौत के बाद निर्वाचन अधिकारी ने दो और ग्राम पंचायतों का चुनाव रद्द कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार को भी दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का चुनाव रद्द किया गया था। बीघापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत लालगंज प्रथम की प्रत्याशी कमला देवी (50) मधुमेह की बीमारी से पीड़ित थीं।
विज्ञापन


गुरुवार को वह कानपुर से दवा लेकर घर आईं और शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार सफीपुर के अटवा मोहाल ओसिया में भी एक प्रधान पद प्रत्याशी स्वर्णलता पत्नी चंदनलाल की 22 अप्रैल को मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर निर्वाचन अधिकारी ने दोनों ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का चुनाव रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को बिछिया विकासखंड की ग्राम पंचायत बदलीखेड़ा और बीघापुर की सगवर ग्राम पंचायत में भी प्रधान पद प्रत्याशी की मौत पर चुनाव रद्द किया गया था। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक प्रत्याशी की मौत पर उन सीटों पर नए सिरे से चुनावी प्रक्रिया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कारण चार ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों की मौत पर प्रधान पद का मतदान रद्द कर दिया गया है। ग्राम प्रधान के इन पदों पर चुनाव संबंधी सूचना अलग से दी जाएगी। डॉ. संजय के मुताबिक, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की मौत पर चुनाव रद्द नहीं होता है। 


एक प्रत्याशी ने दूसरे को प्रचार से रोका
कोतवाली के गांव रसीदपुर में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी जगन्नाथ ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर बताया कि शुक्रवार को वह गांव में जनसंपर्क कर रहे थे। तभी दूसरे प्रत्याशी ने गालीगलौज कर प्रचार करने से रोका। शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed