{"_id":"603334149836f30dcf50277e","slug":"unnao-news-double-murder-case-news-update-preparing-to-take-action-on-nursing-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: नर्सिंगहोम पर कार्रवाई की तैयारी, पिता का आरोप- किशोरियों का इलाज करने से कर दिया था मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: नर्सिंगहोम पर कार्रवाई की तैयारी, पिता का आरोप- किशोरियों का इलाज करने से कर दिया था मना
Mon, 22 Feb 2021 10:07 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने उस नर्सिंगहोम पर कार्रवाई की तैयारी की है, जिसने सभी किशोरियों का इलाज करने से मना कर दिया था। पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट में मृतका के पिता द्वारा इस बात का जिक्र किए जाने के बाद प्रभारी सीएमओ ने नर्सिंगहोम पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
18 फरवरी को एक मृत किशोरी के पिता ने असोहा थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा कि खेत में किशोरियों के बेसुध मिलने के बाद रात में ही वह सभी को पड़ोस के गांव के पूर्व प्रधान के भाई की कार से 14 किमी दूर कालूखेड़ा स्थित नर्सिंगहोम लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने देखने से मना कर दिया।
किशोरियों की सांसें चलती देख फिर कार से 10 किमी दूर सीएचसी असोहा लेकर पहुंचे, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी सीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ ने बताया सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार नर्सिंगहोम में किसी भी मरीज का इलाज करने से मना नहीं किया जा सकता है। मामला संज्ञान में आया है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर कॉपी के आधार पर नर्सिंगहोम पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।