फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao negligence at Safipur CHC four bags of medicines burnt many expired in 2026 orders for investigation

Unnao: सफीपुर सीएचसी में भारी लापरवाही, चार बोरा दवाएं जला दीं…कई की एक्सपायरी 2026, जांच के निर्देश

Sat, 01 Nov 2025 03:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Nov 2025 03:15 PM IST
सार

Unnao News: उन्नाव के सफीपुर सीएचसी परिसर में शनिवार सुबह करीब चार बोरी सरकारी दवाएं और सिरप जला दिए गए, जिनमें से कई की एक्सपायरी डेट जुलाई 2026 तक थी। यह गंभीर लापरवाही उजागर होने के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
Unnao negligence at Safipur CHC four bags of medicines burnt many expired in 2026 orders for investigation
सफीपुर सीएचसी में दवाएं जलाए जाने का मामला - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में सफीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में करीब चार बोरी दवाएं और सिरप को दिन दहाड़े जला दिया गया। इन दवाओं की एक्सपायरी डेट भी वर्ष 2026 है। सरकार द्वारा गरीब लोगों के मुफ्त इलाज की मंशा से सीएचसी को उपलब्ध कराई जाने वाली दवाएं कूड़े में फेंकने के बाद उनमें आग लगा दी गई। सीएचसी सहित क्षेत्र में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। स्थानीय सीएचसी में रोज औसतन दो सौ से तीन सौ मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। इनके लिए जिला स्तरीय वेयर हाउस से दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

विज्ञापन

शनिवार सुबह सीएचसी परिसर में तेज धुआं उठते देख लोग पहुंचे तब दवाएं जलाने के मामले का पता चला। इसमें भारी मात्र में सिरप, इंजेक्शन और दवाओं की स्ट्रिप जल रही थीं। अधजली दवाएं देखी गईं तो उनमें विटामिन डी की दवा की एक्सपायरी जुलाई 2026 दर्ज मिली। परिवार नियोजन में प्रयोग होने वाली टेबलेट व पैकेट भी जलाए गए हैं। बुखार में बच्चों को बुखार व पेट में संक्रमण होने पर प्रयोग होने वाला सिरप, अल्प्राजोलम भी शामिल है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि वह जानकारी करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed