फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Mp Sakshi Maharaj Controversial Statement on azaan

सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल: मस्जिद पर माइक लगाकर अजान का प्रावधान अनुचित, एमएलसी चुनाव में पहुंचे थे मतदान करने

Sat, 09 Apr 2022 01:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Apr 2022 01:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के लिए हो रहे मतदान के बीच उन्नाव पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने अजान विवाद को लेकर कहा कि मस्जिद पर माइक लगाकर अजान का प्रावधान अनुचित है। 

विज्ञापन
Unnao Mp Sakshi Maharaj Controversial Statement on azaan
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को अजान विवाद पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शहर के बीचोंबीच मस्जिद पर बहुत बड़ा माइक लगाकर जो अजान का प्रावधान रखा गया है, वह सर्वथा अनुचित है। 

विज्ञापन

बता दें कि नगर पालिका परिषद में बने मतदान केंद्र पर एमएलसी चुनाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सभी सीटें जीत रही है। मोदी के विकास व योगी के बुलडोजर की जीत है। लाउडस्पीकर पर अजान संबंधी सवाल पर सांसद ने कहा कि यह अनुचित है। अजान पर विवाद व्यर्थ का है। ध्वनि प्रदूषण को लेकर छात्र, संभ्रांत नागरिक मंदिर में लाउडस्पीकर व भागवत कथा पर विरोध दर्ज कराते हैं। मैं देशभर में जाता हूं इसलिए मुझे पता है। उन्होंने कहा कि किसी की नींद में किसी को पढ़ाई में व्यवधान होता है। ये विवाद का विषय नहीं है। जनहित में जो आवश्यक है, वो ही होना चाहिए। 

विज्ञापन

कर्नाटक सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि निर्धारित आवाज की बाध्यता हुई है। इस मामले में बहस होगी और कोई परिणाम निकलेगा। वहीं, मंदिरों में लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा होने के मामले सामने आने पर कहा कि मुझे लगता है यह प्रतिस्पर्धा है। अगर उसका प्रतिबंध नहीं लगता है, तो प्रतिस्पर्धा रूप में अजान को रोकने का प्रयास है।

जब अजान बंद हो जाएगी, तो हनुमान चालीसा भी बंद हो जाएगी। दोनों लोगों को रोकना है, जो भी निर्णय सरकार करेगी। संविधान और सरकार से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं होता है। कानून का पालन करना सब का परम धर्म बन जाता है। कानून का पालन कराना पुलिस थाना सरकार का काम होता है। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में आने पर सवाल पर सांसद ने कहा कि इस बारे में पार्टी संगठन जाने या शिवपाल सिंह यादव जानें। कहा कि अगर कोई घटना घटेगी, तो मैं साक्षी ही रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed