{"_id":"679e4782d33447040504a046","slug":"unnao-mother-in-law-s-purse-full-of-jewellery-and-cash-stolen-during-a-soldier-s-engagement-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: सिपाही की वरीक्षा में सास का जेवर-नगदी से भरा पर्स चोरी, दूल्हे के पिता ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: सिपाही की वरीक्षा में सास का जेवर-नगदी से भरा पर्स चोरी, दूल्हे के पिता ने दी तहरीर
Sat, 01 Feb 2025 09:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 01 Feb 2025 09:47 PM IST
सार
Unnao News: सिपाही की वरीक्षा में उस समय चीख-पुकार मच गई जब सास का जेवर-नगदी से भरा पर्स चोरी हो गया। पर्स में लाखों की जेवर-नगदी थी। दूल्हे के पिता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik.com
विस्तार
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोतीनगर मोहल्ला स्थित एक गेस्ट हाउस में सिपाही की वरीक्षा के दौरान उनकी सास का पर्स चोरी हो गया। पुलिस को दी गई तहरीर में पर्स में लाखों के जेवर-नगदी होने की जानकारी दी गई है। दही थानाक्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी नकुल सिंह ने सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पुत्र अभिनव सिंह पुलिस विभाग में सिपाही हैं। वह इस समय गोंडा जिले में तैनात है।
24 जनवरी को अभिनव का मोती नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में वरीक्षा और गोद भराई थी। कार्यक्रम में लखनऊ थाना सरोजिनी नगर अमौसी निवासी दूल्हे अभिनव की सास रचना सिंह पत्नी नरेंद्र सिंह चौहान का पर्स चोरी हो गया। उनके मुताबिक पर्स में छह ग्राम की सोने की चेन, अंगूठी और 55 हजार रुपये बैंक पासबुक और पांच लाख के चेक थे। पीड़ित ने गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज और घटना की जांच की मांग की है। सदर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।