{"_id":"5d5184438ebc3e6cb20d1563","slug":"unnao-misdeed-victim-s-uncle-court-hearing-on-13-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के चाचा द्वारा अभिलेखों में सफेद स्याही लगाने के मामले में सुनवाई कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के चाचा द्वारा अभिलेखों में सफेद स्याही लगाने के मामले में सुनवाई कल
Tue, 13 Aug 2019 02:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 13 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को मुखग्नि देता उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का चाचा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा के खिलाफ अभिलेखों में सफेद स्याही लगाने के मामले में मंगलवार को सीजेएम के यहां सुनवाई होगी।
विज्ञापन
इस मामले में तलबी वारंट जारी हो चुका है,लेकिन अभी तक आरोप पत्र नहीं आया है। पीड़िता के चाचा के खिलाफ सदर कोतवाली में कचहरी के रिकार्ड कीपर की प्रार्थना पत्र पर अभिलेखों में सफेदा लगाने का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
इसकी विवेचना चौकी इंचार्ज सिविल लाइन कर रहे हैं। इस मामले में पीड़िता के चाचा 30 मई से न्यायिक हिरासत में हैं। विवेचना का समय पूरा होने वाला है। इसकी सुनवाई सीजेएम के यहां चल रही है।
विज्ञापन
9 अगस्त को पीड़िता के चाचा के उपस्थित न होने पर न्यायालय ने तिथि बढ़ाकर 13 अगस्त कर दी थी। चाचा के वकील अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि मंगलवार को होेने वाली सुनवाई में आरोपी उपस्थित न हो पाने की स्थिति में वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई कराई जाएगी।