फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: विधायक कुलदीप सेंगर की दहशत में जी रहे लोग, पीड़िता की दूसरी चाची को सता रहा अब ये डर

Wed, 14 Aug 2019 03:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 14 Aug 2019 03:16 AM IST
विज्ञापन
unnao misdeed victim's aunt told truth about kuldeep sengar
कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का अरोप लगाने वाली किशोरी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और बाहुबली विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में मंगलवार को एक और नया मोड़ आया। अब पीड़िता की दूसरी चाची को भी विधायक की दहशत का सामना करना पड़ रहा है। पति की हत्या के बाद से किराए के मकान में बच्चों के साथ रह रही हैं। दो माह से जिस मकान में वह किराए पर रह रही हैं उसे मकान मालिक ने खाली करने को कहा है।
unnao misdeed victim's aunt told truth about kuldeep sengar
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
आरोप है कि विधायक पक्ष के करीबियों के दबाव में मकान मालिक ने किरायेदारी की शर्तें पूरी करने के बाद भी उसे मकान खाली करने कहा है। चाची ने डीएम के न मिलने से सीडीओ को प्रार्थनापत्र देकर प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग की है। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के दूसरे चाचा की 23 जनवरी 2006 को शहर के मोहल्ला कलक्टरगंज में हत्या कर दी गई थी।

 
unnao misdeed victim's aunt told truth about kuldeep sengar
मीडिया से बात करते कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : amar ujala
वारदात के बाद मृतक की पत्नी अपने दो बेटे और एक बेटी को लेकर फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव में अपने मायके में रही। दो साल मायके में रहने के बाद वह बांगरमऊ में किराए का कमरा लेकर बच्चों के साथ रहने लगी। बच्चों की परवरिश के लिए उसने एक निजी विद्यालय में अध्यापन कार्य शुरू कर दिया। मंगलवार को दुष्कर्म पीड़िता की दूसरी चाची बच्चों के साथ  कलक्ट्रेट पहुंचीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
unnao misdeed victim's aunt told truth about kuldeep sengar
दुष्कर्म पीड़िता का चाचा परिजनों से मिलकर फफक कर रो पड़ा - फोटो : अमर उजाला
डीएम के न मिलने पर सीडीओ प्रेमरंजन सिंह को प्रार्थनापत्र दिया। पत्र के मुताबिक पति की मौत के बाद से वह बांगरमऊ में किराए का कमरा लेकर रह रही है। भतीजी के साथ हुए अन्याय के बाद वह सामने आई तो विधायक के करीबियों को उसकी जानकारी हो गई। उन्होंने अंदेशा जताया है कि विधायक पक्ष के दबाव में मकान मालिक ने उसे कमरा खाली करने की बात कही है।

 
विज्ञापन
unnao misdeed victim's aunt told truth about kuldeep sengar
पत्नी को मुखग्नि देता उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का चाचा - फोटो : अमर उजाला
बताया कि जून 2019 से वह इस मकान में रह रही है। चाची ने गुजर बसर और बच्चों के भविष्य के लिए प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने की मांग की है। सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि परियोजना निदेशक जनार्दन सिंह को जांच करने को कहा है। पीड़िता की चाची योजना के तहत पात्र होंगी तो उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जरूर दिया जाएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed