फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: misdeed victim dies 12 days after miscarriage

उन्नाव: गर्भपात के 12 दिन बाद दुष्कर्म पीड़िता की मौत, आरोपी समेत पांच पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 Sep 2021 12:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Sep 2021 12:23 AM IST
सार

आरोपी युवक ओमप्रकाश पर दुष्कर्म व गर्भपात से किशोरी की मौत होने की धारा (314) उसके माता-पिता व गांव के युवक और नर्सिंगहोम के संचालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी युवक व उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Unnao: misdeed victim dies 12 days after miscarriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र में किशोरी को प्रेमजाल में फंसा पड़ोस के युवक ने कई महीने शारीरिक शोषण किया। पांच माह की गर्भवती होने पर आरोपी ने अपने माता-पिता व गांव के एक युवक की मदद से शहर के नर्सिंगहोम में गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन


रविवार को घर में अचानक किशोरी की हालत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक पर दुष्कर्म व उसके माता-पिता और नर्सिंगहोम संचालक समेत चार पर अवैध तरीके से गर्भपात कराने के बाद किशोरी की मौत होने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


आरोपी युवक व उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। दही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी से पड़ोस में रहने वाले ओमप्रकाश (20) ने डेढ़ वर्ष पहले मित्रता की फिर बहला फुसलाकर प्रेमजाल में फंसा शारीरिक शोषण करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच किशोरी 5 माह की गर्भवती हो गई। आरोपी ओमप्रकाश ने पिता राजेंद्र लोधी, मां व गांव के किशोर पाल की मदद से 23 अगस्त को किशोरी को शहर के पीडी नगर स्थित पूजा नर्सिंगहोम ले जाकर गर्भपात करा दिया। गर्भपात से किशोरी की हालत बिगड़ गई।

इलाज से सुधार होने पर परिजन उसे घर ले आए। रविवार को अचानक रक्तस्राव होने से उसकी हालत फिर से बिगड़ गई। परिजन किशोरी को अस्पताल लेकर भागे पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की सूचना पर दही थाना प्रभारी गौरव कुमार गांव पहुंचे और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उन्होंने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक ओमप्रकाश पर दुष्कर्म व गर्भपात से किशोरी की मौत होने की धारा (314) उसके माता-पिता व गांव के युवक और नर्सिंगहोम के संचालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी युवक व उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है।

गांव निवासी नामजद आरोपी किशोरपाल व नर्सिंगहोम संचालक की तलाश कर रही है। सीओ सिटी कृपाशंकर ने बताया कि शीघ्र अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव के साथ शुक्लागंज गंगाघाट पहुंची और अंतिम संस्कार कराया। एहतियात के तौर पर मृतका के घर पर एक दरोगा व दो सिपाहियों को तैनात किया गया है।

दो बेटों में इकलौती बेटी थी
मृतका दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। परिजनों के अनुसार बेटी के गर्भवती होने की बात पता चलने पर वह आरोपी के घर पहुंचे। परिजनों ने बेटे की किशोरी से शादी कराने व गर्भपात की सलाह दी। मृतका की मां के अनुसार वह गर्भपात के लिए तैयार नहीं हुई तो उन्हें बिना बताए बेटी को लेकर जाकर आरोपियों ने गर्भपात करा दिया। किशोरी की मौत से माता-पिता व दो भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed