फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   unnao misdeed case: Congressmen burnt CM's effigy

#KabTakNirbhaya: उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाया, कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

Thu, 05 Dec 2019 06:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 05 Dec 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
unnao misdeed case: Congressmen burnt CM's effigy
उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जलाने के विरोध में कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेसियों ने बढ़ते अपराधों के विरोध में कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता मोहम्मद तौहीद ने कहा कि उन्नाव में एक बेटी के साथ दिसंबर में बलात्कार होता है और मार्च में एफआईआर होती है।
विज्ञापन


जमानत पर छूटे अपराधियों ने बृहस्पतिवार को उस बेटी को जलाकर मारने की कोशिश की। बहुत नाजुक हालत में युवती को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। चित्रकूट में थाने में बलात्कार हुआ। जिस सरकार के विधायक, मंत्री बलात्कार के दोषी हैं, उसके राज में अपराधियों के हौसले तो बुलंद होंगे ही।
विज्ञापन


सीएम से इस्तीफे की मांग भी की गई। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष शबनम आदिल, अब्दुल शफ्फन, रियाज कुरैशी, फरीद अहमद, आलोक मिश्रा, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
यहां उन्नाव में बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को गुरुवार सुबह पांच युवकों ने पेट्रोल डालकर जला दिया। पीड़िता आज सुबह करीब चार बजे अपने मुकदमे में पेशी पर कानपुर इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन से रायबरेली जाने के लिए निकली थी। तभी रास्ते में गौरा मोड़ के पास गांव के शुभम, शिवम, हरिशंकर त्रिवेदी और उमेश ने उसे घेर लिया। मारपीट के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed