फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Husband kills wife with hammer accused absconding Mother in law and father in law in custody

Unnao: पति ने हथौड़ा मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार… सास-ससुर हिरासत में, दो मासूम हुए बेसहारा

Wed, 15 Oct 2025 01:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Oct 2025 01:01 PM IST
सार

Unnao News: शुक्लागंज के लालता खेड़ा गांव में पति ने हथौड़े से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका के पिता ने दहेज न देने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पति समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने सास-ससुर को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Unnao Husband kills wife with hammer accused absconding Mother in law and father in law in custody
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव में बुधवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया। मृतका के पिता ने रुपये की मांग पूरी न होने पर हत्या कर देने की तहरीर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतका सीमा (28) वर्ष के पिता रामकुमार निवासी आसीवन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि अतिरिक्त दान दहेज न देने पर बेटी सीमा का पति राजेश, सास और ससुर, भाई गोविंद, बबलू, नंद उर्मिला समेत छह लोगों ने मिलकर हथौड़ी से वार कर बुधवार सुबह हत्या कर दी।

विज्ञापन

सास-ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
सीओ सिटी दीपक यादव ने बताया कि सास-ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पति की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई हैं। बताया जा रहा है कि मृतका की शादी छह साल पहले हुई थी। उसका मायका अजमल नगर थाना आसीवन में है और दो बेटे सार्थक (5)और नमन (4) वर्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed