फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao girl murder case Dead body of girl missing for two months found in former minister plot

उन्नाव: पूर्व मंत्री के बेटे ने की युवती की हत्या, पांच घंटे पोस्टमार्टम में चला हंगामा

Fri, 11 Feb 2022 01:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 11 Feb 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
Unnao girl murder case Dead body of girl missing for two months found in former minister plot
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में पूर्व मंत्री के बेटे रजोल द्वारा युवती की हत्या की घटना में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। बेटे को सरकारी नौकरी, पक्की छत, 25 लाख रुपए व दोषियों को फांसी की सजा की मांग कर पिता व मां ने लिखित मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट व एएसपी शशि शेखर सिंह को सौंपा।।
विज्ञापन


उन्होंने लिखित आश्वासन देने की मांग की। अधिकारियों के पैर पीछे करने पर परिजन दोबारा पोस्टमार्टम हाउस में ही बैठ गए। सफीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी शंकर लाल गौतम के आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। शंकर लाल गौतम ने राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए मृतका को अपने परिवार की बता कर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वह न ही मृतका और न ही उसकी मां का नाम बता पाए। मृतका के पिता ने उनसे जाने के लिए कहा तो पुलिस ने प्रत्यासी को वहां से हटा दिया। मांगों को शासन में भेजने का आश्वासन देकर शव को अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया।

विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की दुष्कर्म पीड़िता भी अपनी मां के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के सिर पर दो गंभीर चोटें मिली हैं। गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed