{"_id":"677b7ad976b92669ae0c6eb7","slug":"unnao-girl-adamant-on-marrying-a-married-woman-video-goes-viral-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: विवाहित महिला से शादी करने पर अड़ी युवती, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: विवाहित महिला से शादी करने पर अड़ी युवती, वीडियो हुआ वायरल
Mon, 06 Jan 2025 12:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:19 PM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक युवती विवाहित महिला से शादी करने पर अड़ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
विस्तार
बांगरमऊ में एक गांव की अविवाहित युवती नगर की एक विवाहिता से शादी करने पर अड़ गई है। युवती ने विवाहिता की ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती युवती बता रही है कि उसकी विवाहित महिला दोस्त की ससुराल बांगरमऊ कस्बे में है। रविवार को वह उससे मिलने गई थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और शादी करना चाहते हैं, लेकिन विवाहिता की ससुराल वालों ने उसे मानसिक बीमार बताकर पीट दिया। वीडियो वायरल होने की सूचना पर युवती के परिजन बिना इलाज के ही घर लेकर चले गए। कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं है, पता लगाएंगे।
विज्ञापन