फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Four days missing child body was found in the pond, police engaged in investigation

उन्नाव: चार दिन पहले लापता बच्चे का शव तालाब में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 Dec 2021 04:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 27 Dec 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Four days missing child body was found in the pond, police engaged in investigation
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व लापता हुए बच्चे का शव घर के पास तालाब में मिला। इकलौते बेटे का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम दबौली  निवासी नान्हे राठौर का ढ़ाई वर्षीय इकलौता बेटा यश चार दिन पहले घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गया था। घर से पचास मीटर दूर तालाब में पुलिस व ग्रामीणों ने जाल डाल कर खोजबीन की थी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि बच्चे का कोई सुराग न लगने पर रविवार को तालाब में चार पम्पिंग सेट के द्वारा तालाब का पानी खाली कराया गया। बीती रात पानी कम पड़ने पर तालाब में बच्चे का शव मिल गया। परिजनों व ग्रामीणों का मानना है कि तालाब के पास नान्हे का खेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को यश के बाबा मंसुखलाल पशुओं के लिए चारा ( बरसींग) लेने खेत पर गये थे। यश भी उनके  पीछे पीछे चला गया और पैर  फिसल जाने से तालाब में चला गया। जिसकी जानकारी परिजनों को नही हो सकी। इकलौते बेटे का शव देख माता पिता सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed