{"_id":"641821d2bb3e08382c0c69a5","slug":"unnao-dumper-rammed-into-hut-two-died-two-injured-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: हाईवे किनारे झोपड़ी में घुसा तेज रफ्तार डंपर, दो बच्चों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: हाईवे किनारे झोपड़ी में घुसा तेज रफ्तार डंपर, दो बच्चों की मौत, दो घायल
Mon, 20 Mar 2023 02:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 20 Mar 2023 02:37 PM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। बेकाबू डंपर डिवाइडर तोड़कर हाईवे किनारे एक झोपड़ी में ा जा घुसा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर पॉलीटेक्निक के सामने सोमवार सुबह काल बनकर आया डंपर डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे किनारे एक झोपड़ी में घुस गया। डंपर की चपेट में आने से सो रहे दो बच्चों की मौत हो गई। मां व बेटा घायल हो गए। घटना के बाद कोहराम मच गया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के मोहल्ला तालिब सरांय निवासी मोहम्मद इस्माइल (30) लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर दही थाना क्षेत्र के पॉलीटेक्निक के पास झोपड़ी बना कर परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार भोर पहर करीब तीन बजे लखनऊ से कानपुर जा रहा गिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में आकर इस्माइल की झोपड़ी में जा घुसा।
डंपर की चपेट में आने से इस्माइल, उसकी मां बेबी (55) और बच्चों में कमरुद्दीन का पुत्र सरताज (10) और गुड्डू का पुत्र अयान (1) घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। दही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने सरताज और अयान को मृत घोषित कर दिया। जबकि इस्माइल और उसकी मां बेबी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।