फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   unnao dm caught drunk teacher in training for lok sabha election 2019

लोकसभा सामान्य निर्वाचन के प्रशिक्षण में शराब पीकर पहुंचे थे शिक्षक, डीएम ने भेजा थाने

Sat, 20 Apr 2019 12:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Apr 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
unnao dm caught drunk teacher in training for lok sabha election 2019
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव लोकसभा सामान्य निर्वाचन के प्रशिक्षण में शराब पीकर आने वाले पीठासीन अधिकारी को डीएम ने पुलिस बुला थाने भिजवाया। बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, तीसरे दिन भी प्रशिक्षण से 23 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। पूरननगर स्थित एसवीएम इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण में डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय व सीडीओ प्रेमरंजन सिंह पहुंचे।
विज्ञापन


डीएम ने मतदान कार्मिकों से ईवीएम व वीवीपैट संचालन की जानकारी ली। उन्हें कार्य दायित्वों का बोध कराया। कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के सफ ल संचालन के लिए मतदान कार्मिकों विशेष रुप से पीठासीन अधिकारी का दक्ष होना आवश्यक है। दक्ष बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर्स की व्यवस्था की गई है। इस दौरान उन्हें द्वितीय पाली में पार्टी संख्या 1295 के पीठासीन अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक अजय कुमार यादव के नशे में होने की शंका हुई।
विज्ञापन

शराब पीने की हुई पुष्टि तो डीएम ने तत्काल पुलिस बुलाकर शिक्षक को पकड़वाया

डीएम ने जांच कराई तो उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। इस पर डीएम ने तत्काल पुलिस बुलाकर शिक्षक को पकड़वाया और बीएसए को विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बीएसए ने बताया कि शिक्षक पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। वहीं निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को भी पहली पाली में श्रीचंद चौकीदार, शिवानी त्रिपाठी, जयोत्सना, अजीत नारायण, राजकुमार यादव, अशोक कुमार सिंह, दिलीप शंकर वर्मा, प्रमोद कुमार मिश्र, देशराज अनुपस्थित रहे।

वहीं द्वितीय पाली में रविशंकर द्विवेदी, प्रिये, सीमा सिंह, रिंकी श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार, नीलम सिंह, चंद्रमणि पांडेय, नीलम देवी, कविता कश्यप, शारदा, हेमंत वर्मा, रवींद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र वर्मा व राधा सिंह गायब रहीं। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों को 22 तारीख तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के किसी भी दिन उपस्थित होकर अपर प्रभारी अधिकारी/उपायुक्त मनरेगा राजेश झा को अपनी आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed