{"_id":"666066c50a68696b2104e777","slug":"unnao-criminals-who-were-running-away-after-stealing-a-goat-from-car-crushed-the-cattle-keeper-death-2024-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: कार से बकरी चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने पशु पालक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: कार से बकरी चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने पशु पालक को कुचला, मौत
Wed, 05 Jun 2024 07:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Jun 2024 07:13 PM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में कार से कुचलकर पशु पालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
मृतक बाबूलाल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले में फतेहपुर चौरासी के कोरटखेड़ा गांव में बकरी चुराकर कार से भाग रहे बदमाशों को रोकने पर उन्होंने पशुपालक पीटा। सड़क पर गिरते ही बदमाश उसे कुचलते हुए निकल गए। थाना क्षेत्र के कोरटखेड़ा गांव निवासी बाबूलाल गौतम (40) मंगलवार रात घर के बाहर सो रहे थे। पास में उनकी बकरियां बंधी थीं। रात करीब 1:30 बजे कार सवार बकरी चोर पहुंचे और रस्सी काट कर दो बकरियों को कार में डालने लगे।
खटपट सुनकर बाबूलाल की नींद खुल गई। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पीटा। उसने कार के आगे खड़े होकर रोकने की कोशिश की तो बदमाश उसे टक्कर मारते हुए कार से कुचलते हुए भाग निकले। कार में फंस जाने से वह काफी दूर तक घिसटता चला गया। आवाज सुनकर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पेट, पीठ, हाथ और पैर में सात चोटें मिली हैं। थानाध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि बकरी चोरों के गाड़ी चढ़ाने से पशु पालक की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कार सवार बदमाशों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने तलाशे सीसीटीवी, दिखी दो कारें नहीं नजर आए नंबर
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस ने फतेहपुर चौरासी से शिवराजपुर जाने वाले मार्ग के साथ लवानी-झूलूमऊ मार्ग, परियर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इसमें लवानी मार्ग पर खून पड़ा मिला है, जबकि शिवराजपुर मार्ग पर रात करीब 1:45 बजे दो कारें दिखी हैं, लेकिन उनके नंबर साफ नजर नहीं आए हैं।