{"_id":"65ede3631028c6f5c9069147","slug":"unnao-contractor-murdered-and-body-thrown-under-canal-bridge-2024-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: ठेकेदार की हत्या कर शव नहर पुल के नीचे फेंका, भाई ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: ठेकेदार की हत्या कर शव नहर पुल के नीचे फेंका, भाई ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
Sun, 10 Mar 2024 10:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:28 PM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में ठेकेदार की हत्या कर शव नहर पुल के नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे में मिट्टी भराई का काम करने वाले लखनऊ निवासी ठेकेदार की हत्या कर शव शारदा नहर पुल के नीचे फेंक दिया गया। मृतक के भाई ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के दो करीबियों को उठाया है। मूल रूप से प्रयागराज जिले के हंडिया क्षेत्र के बारीतर गांव निवासी शिवमिलन सिंह (47) सेना में सूबेदार के पद से आठ साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने ठेकेदारी शुरू की। मौजूदा समय में वह लखनऊ के सरोजनी नगर में कृष्णालोक काॅलोनी में पत्नी सुषमा, बेटी रूबी और बेटे सिद्धार्थ के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक साल से वह जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी फर्म को अनुबंध पर मिट्टी आपूर्ति का काम कर रहे थे। दही थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा गांव पास एक्सप्रेसवे पर मिट्टी भरान का काम चल रहा है। काम के सिलसिले में वह पुरवा मोड़ के पास गीता गार्डन में किराये के कमरे में अकेले रहते थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह 9:30 बजे शिवमिलन का शव गौरा गांव के सामने शारदा नहर पुल के नीचे मिला। एसओ अनुराग सिंह, सीओ सोनम सिंह फील्ड यूनिट के साथ पहुंचीं। मृतक की जेब में मोबाइल, सोने की चेन, अंगूठी और कुछ रुपये भी मिले। छोटे भाई जयमिलन सिंह ने बताया कि भाई को एक और काम का टेंडर मिला था। इसकी रंजिश में किसी ने शिवमिलन की हत्या की है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मृतक के साथ रहने वाले युवक और फर्म के एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए उठाया है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि परिजन शव लेकर चले गए हैं। आंख के ऊपर और दोनों हाथों की कोहनी पर रगड़ने के निशान पाए गए हैं। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मृतक के साथ रहने वाले युवक और फर्म के एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए उठाया है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि परिजन शव लेकर चले गए हैं। आंख के ऊपर और दोनों हाथों की कोहनी पर रगड़ने के निशान पाए गए हैं। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।