फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Car falls into ditch without signs woman breaks leg four people narrowly escape signs hastily put up

Unnao: बिना संकेतक खोदे गड्ढे में गिरी कार, महिला का पैर टूटा और चार लोग बाल-बाल बचे, आनन फानन रखे बोर्ड

Sat, 21 Feb 2026 02:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Feb 2026 02:26 PM IST
सार

Unnao News: मियागंज-सफीपुर मार्ग पर गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान छोड़े गए खुले गड्ढे में एक कार गिर गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि संकेतक न होने पर परिजनों ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Unnao Car falls into ditch without signs woman breaks leg four people narrowly escape signs hastily put up
छह फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। शुक्रवार रात मियागंज-सफीपुर मार्ग पर गांव मवई ब्रम्हनान के पास एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन अंडरपास के लिए खोदे गए छह फीट गहरे गड्ढे में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के कस्बा ऊगू निवासी विप्लव शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ हसनगंज के गांव मवई से वापस घर लौट रहे थे। मवई ब्रम्हनान के पास जैसे ही उनकी कार पहुंची, अंधेरे में अंडरपास के लिए खोदा गया गड्ढा नजर नहीं आया और कार सीधे उसमें जा धंसी। कार के गिरते ही चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने सभी सवारों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल रिया जिला अस्पताल रेफर
हादसे में विप्लव की पत्नी रिया (30) को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल सफीपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पैर की हड्डी में फ्रैक्चर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार में सवार अन्य चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पीड़ित विप्लव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस स्थान पर इतना गहरा गड्ढा खोदा गया था। वहां कोई भी संकेतक नहीं लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed