फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Bike collided with school bus, uncle died, two nephews and niece seriously injured

Unnao Accident: स्कूल बस में पीछे से घुसी बाइक, मामा-भांजे की मौत, भाई-बहन घायल

Sun, 26 Jan 2025 07:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Jan 2025 07:17 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। जबिक भाई-बहन घायल हो गए। 

विज्ञापन
Unnao: Bike collided with school bus, uncle died, two nephews and niece seriously injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर स्कूली बस में बाइक पीछे से टकरा गई। बाइक चला रहे मामा की घटनास्थल पर और भांजे की इलाज के दौरान मौत हो गई। भाई-बहन को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मामा और तीनों बच्चे एक ही बाइक पर सवार थे। बस उसी स्कूल की बताई गई है, जहां बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन


बांगरमऊ के सेतुवाही गांव निवासी गोविंदा के तीन बच्चों में बेटी कोमल (13), विवेक (12) और अंशु (8) हैं। विवेक बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग स्थित सरस्वती बाल शिक्षा निकेतन में कक्षा आठ का छात्र था। कोमल कक्षा नौ और अंशु कक्षा दो में इसी विद्यालय में पढ़ते हैं। रविवार को गणतंत्र दिवस पर तीनों सिंधूपुर निवासी मामा अनुज (20) के साथ बाइक से स्कूल जा रहे थे।
विज्ञापन


बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर ख्वाजगीपुर गांव के मोड़ के पास आगे चल रही इसी स्कूल की बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया तो बाइक अनियंत्रित होकर बस में पीछे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मांमा-भांजे घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने अनुज को मृत घोषित कर दिया,जबकि कोमल, विवेक और अंशु की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया। 26 जनवरी की देर रात इलाज के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। भाई-बहन का इलाज चल रहा है। अनुज खेती करता था और चार भाई-बहनों में बड़ा था। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि बस में बाइक पीछे से टकराई थी। जिस स्कूल में छात्र पढ़ते हैं उसी स्कूल की बस है। बस कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed