{"_id":"683b42ae10eb857fd202b4cb","slug":"unnao-bike-collided-with-cattle-the-bull-lifted-and-threw-the-young-man-several-times-death-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: मवेशी से टकराई बाइक, साड़ ने युवक को कई बार उठाकर पटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: मवेशी से टकराई बाइक, साड़ ने युवक को कई बार उठाकर पटका, मौत
Sat, 31 May 2025 11:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 31 May 2025 11:28 PM IST
सार
साड़ के हमले से युवक की मौत हो गई। बाइक चला रहा भतीजा घायल हो गया। घटना कोतवाली के गांधीनगर तिराहे के पास की है।
विज्ञापन
साड़ ने युवक पर किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांधीनगर तिराहे के पास शनिवार दोपहर एक बजे मवेशी के टकराने से बाइक सड़क पर गिर गई। बाइक पर पीछे बैठे युवक को साड़ ने कई बार उठाकर पटका, जिससे उसकी की मौत हो गई। भतीजा घायल हो गया। सदर कोतवाली के गांधीनगर मोहल्ला निवासी सुशील बाजपेयी (40), भतीजे शुभम ( 29) पुत्र ओमकार के साथ शनिवार दोपहर बाइक से बाजार गए थे।
सामान लेकर लौटते समय सदर कोतवाली के गांधीनगर तिराहे के पास सामने मवेशी आने से बाइक उसी में टकराकर सड़क पर गिर गई। घटना में पीछे बैठे सुशील को कई बार सड़क पर उठाकर पटक दिया। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। शुभम का इलाज किया गया। पति की मौत पर अस्पताल पहुंचीं पत्नी रागनी ने बताया कि पति कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार पालते थे। एक बेटा अंकित है। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।