{"_id":"615b24a78ebc3ef8d81d7d69","slug":"unnao-anger-among-people-due-to-vandalism-in-religious-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से लोगों में गुस्सा, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से लोगों में गुस्सा, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
Mon, 04 Oct 2021 09:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:30 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि पुजारी हरिशंकर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने भी मौके पर पहुंचकर पुलिस से शीघ्र खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से लोगों में गुस्सा है। पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से जांच-पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम पंचायत पट्टी उस्मान के मजरा जुल्फिकारपुर (अमौरा) में एक धार्मिक स्थल में रविवार रात घुसे शरारतीतत्वों ने तोड़फोड़ कर दी।
घटना की जानकारी पर धार्मिक स्थल परिसर में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि माहौल बिगाड़ने के लिए धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाई गई है। ग्रामीणों ने शरारतीतत्वों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रभारी निरीक्षक राय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के लिए फील्ड यूनिट टीम को बुलाया। खोजी कुत्ते की मदद से धार्मिक स्थल से 100 मीटर दूर उत्तर दिशा में एक बाग तक गया और चक्कर लगाकर लौट आया।
विज्ञापन
इसके बाद धार्मिक स्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर ग्राम पट्टी उस्मान तक जाकर लौट आया। तीन साल पहले भी किसी शरारतीतत्व ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की थी। फरवरी में जन सहयोग से जीर्णोद्धार किया गया।