फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   unnao : After the death of the supervisor in a road accident, the commotion in front of the factory

सड़क हादसे में सुपरवाइजर की मौत, फैक्ट्री के सामने शव रखकर हंगामा, मुआवजे और नौकरी का मिला आश्वासन

Thu, 14 May 2020 01:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 14 May 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
unnao : After the death of the supervisor in a road accident, the commotion in front of the factory
यूपी पुलिस फाइल फोटो
उन्नाव जिल के सोनिक क्षेत्र अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के दही चौकी साइड एक स्थित बैटरी बनाने वाली फैक्टरी के सुपरवाइजर की मौत के मामले में परिजनों ने बुधवार को मुआवजे की मांग कर फैक्टरी गेट पर शव रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट व कोतवाल के हस्तक्षेप के बाद 2.10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की हामी पर परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। इस दौरान करीब 3 घंटे हंगामा चला। 
विज्ञापन


माखी थाना क्षेत्र के सदवाखेड़ा गांव निवासी संतोष (40) पुत्र छोटेलाल करीब 20 साल से औद्योगिक क्षेत्र दही चौकी स्थित बैटरी बनाने वाली दीप इंडस्ट्री में सुपरवाइजर था। 11 मई सोमवार को फैक्टरी से बैटरी लोडकर ट्रक लखीमपुर के लिए निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपरवाइजर संतोष भी माल उतरवाने के लिए ट्रक के साथ गया था। रात लगभग 1 बजे लखनऊ के निकट ट्रक व डीसीएम की टक्कर में संतोष की मौत हो गई। ट्रॉमा सेंटर में पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह परिजन शव लेकर फैक्टरी गेट पर पहुंचे और 12 लाख रुपए मुआवजे की मांगकर हंगामा शुरू किया।

सूचना पर दही चौकी प्रभारी प्रेमनारायण मौके पर पहुंचे। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से कोई जवाब न मिलने और हंगामा बढ़ता देख चौकी प्रभारी ने कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र व सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल को जानकारी दी।


सिटी मजिस्ट्रेट व कोतवाल के पहुंचने के बाद फैक्टरी प्रबंधन ने 2.10 लाख की आर्थिक मदद व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही। जिस पर परिजन शांत हो शव अंतिम संस्कार को लेकर चले गए। संतोष की मौत से उसकी 4 बेटी व एक बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed