{"_id":"60b6573da205436ab549bdf9","slug":"unnao-after-getting-the-corona-vaccine-young-man-got-dizzy","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद युवक काे आया चक्कर तो सीएमओ ने संभाला, बोले घबराहट में हुआ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद युवक काे आया चक्कर तो सीएमओ ने संभाला, बोले घबराहट में हुआ ऐसा
Tue, 01 Jun 2021 09:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:21 PM IST
सार
उन्नाव जिला अस्पताल में टीका लगवाने पहुंचे एक युवक को टीकाकरण के बाद चक्कर आ गए। जिसके बाद सीएमओ ने उसे संभाला। उन्हाेंने बताया कि घबराहट के कारण कई युवाओं को चक्कर आए हैं।
विज्ञापन
युवक को संभालते सीएमओ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के दौरान कुछ युवक व युवती घबरा गए। लेकिन उन्हें भर्ती करना पड़ा। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कुछ देर रोककर हालत में सुधार देख घर भेजा।
जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाने आए विवेक को टीका लगने के बाद उन्हें अचानक पसीना आ गया।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने उसे ग्लूकोस पिलवाया और थोड़ी देर के लिए लिटा दिया। हालत सामान्य होने पर घर भेज दिया गया। वहीं मियागंज सीएचसी में स्नेहा को भी टीका लगवाने के बाद कुछ दिक्कत हुई। लेकिन बाद में हालत सही देख भेज दिया गया।
नहीं मिली पैरासिटामॉल
टीका के बाद बुखार आने की संभावना बनी रहती है। इसलिए टीका लगाने के बाद पैरासिटमॉल दी जाती है ताकि वह बुखार आने पर खा सकें। लेकिन नवीन मंडी परिसर में टीकाकरण कराने गए कई मीडिया कर्मियों को टीकाकरण के बाद पैरासिटमॉल तक नहीं दी गई। वह ऐसे ही वापस लौट गए।