फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao After dispute with his wife drunk husband jumped into well; police rescued him safely two hours later

Unnao: पत्नी से विवाद के बाद नशेड़ी पति कुएं में कूदा, दो घंटे बाद पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

Sun, 26 Oct 2025 02:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Oct 2025 02:55 PM IST
सार

Unnao News: असोहा क्षेत्र में शराब के नशे में धुत पति का पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने पास के कुएं में छलांग लगा दी। पानी कम होने से वह बच गया, और दो घंटे बाद एसओ निखलेश कुमार ने ग्रामीणों की मदद से उसे सकुशल बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
Unnao After dispute with his wife drunk husband jumped into well; police rescued him safely two hours later
युवक से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में असोहा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में नशे में घर पहुंचने पर पत्नी से विवाद के बाद पति पास के ही कुएं में कूद गया। पानी कम होने से डूबा नहीं और करीब दो घंटे तक अंदर ही बैठा रहा। इसके बाद में कुएं के अंदर से आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। एसओ पुलिस बल के साथ पहुंचे और रस्सी के जरिए उसे बाहर निकाला। पति ने पत्नी पर पीटने का भी आरोप लगाया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

रानीपुर निवासी सुनील रावत (35) पुत्र बृजलाल शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे शराब के नशे में घर आया और पत्नी सीमा  सहित बच्चों और मां बाप को गाली देना लगा। इसका पत्नी ने विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। कुछ देर बाद वह घर से निकल गया और कुछ दूरी पर बने कुएं में कूद गया। कुएं में पानी कम होने से सुनील डूबा नहीं और करीब दो घंटे तक वहां पर बैठा रहा।

विज्ञापन

गीले कपड़े बदलाकर आग तपाया
इसके बीच कुएं के पास से निकले कुछ ग्रामीणों ने जब आवाज सुनी, तो नीचे झांक कर देखा। कुएं में सुनील के बैठे होने की सूचना पुलिस को दी गई। एसओ निखलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से रस्सी डालकर सुनील को बाहर निकाला। गीले कपड़े बदलाकर आग तपाया। यहां पर सुनील ने पत्नी पर पीटने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया।

ग्रामीणों की मदद से सकुशल कुएं से बाहर निकाला
नीरज के सकुशल घर वापस आने से बेटा रचित व व बेटियों में राखी और परी उससे लिपटकर रोने लगे। ग्रामीणों के अनुसार, सुनील शराब का लती है। आए दिन शराब के नशे में घर आता है और पत्नी सहित परिवार वालों के साथ गाली-गलौज करता है। सुनील से पड़ोसी लोग भी परेशान रहते हैं। सुनील लगभग एक वर्ष पहले भी इसी कुएं में फांद चुका है। तब भी बच गया था। एसओ ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचकर सुनील को ग्रामीणों की मदद से सकुशल कुएं से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed