फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: After a fight with her husband, woman and her two children drank pesticide, their condition is critical

Unnao: पति से झगड़े के बाद बाद दो बच्चों सहित पीया कीटनाशक, हालत गंभीर

Sat, 04 Oct 2025 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Unnao: After a fight with her husband, woman and her two children drank pesticide, their condition is critical
घर पहुंचकर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिहार थाना क्षेत्र के पनई गांव में बेटी की शादी के लिए रुपयों के इंतजाम को लेकर नशेबाज पति से विवाद के बाद महिला ने दो बच्चों को कीटनाशक पिलाने के बाद खुद भी पी लिया। पड़ोसियों की सूचना पर ग्राम प्रधान ने जिला अस्पताल भेजा जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक तीनों की हालत में सुधार है।

विज्ञापन


पनई गांव निवासी तेज प्रताप सिंह गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। 15 दिन पहले गांव आया है। इधर पत्नी अनीता (42) ने बेटी नैंसी (22) की शादी तय कर दी है। नवंबर में बरात की तैयारी कर रही थी। शादी के लिए रुपयों के इंतजाम करने को लेकर पति-पत्नी में कई दिनों से विवाद हो रहा था। शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे पति नशे में घर पहुंचा तो दोनों में फिर विवाद हुआ। अनीता ने घर में रखा कीटनाशक बेटी नैंसी और 13 साल के बेटे नैतिक को पिलाने के बाद खुद भी पी लिया। कुछ ही देर में तीनों को उल्टियां शुरू हुईं और हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पिंटू सिंह ने बताया कि तेज प्रताप के नशे में होने से पत्नी और बच्चों को अस्पताल पहुंचाने की स्थिति में न देख पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल भेजा। वहां से रात में ही तीनों को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। पड़ोस में रहने वाली रेखा भी साथ गई थी। सूचना पर बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। उन्होंने बताया कि महिला ने घरेलू कलह में यह कदम उठाया है। तीन की हालत अब खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed