फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Accident, Woman dies after being crushed by private bus, husbands condition critical

Unnao Accident: निजी बस से कुचलकर महिला की मौत, पति की हालत गंभीर, ताई सास के दसवां में जा रहे थे दंपती

Sun, 15 Oct 2023 07:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 Oct 2023 07:56 PM IST
सार

Unnao News: कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Unnao Accident, Woman dies after being crushed by private bus, husbands condition critical
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में उन्नाव-पुरवा मार्ग पर बिछिया सीएचसी के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें निजी बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती कुचल गए और बाइक सहित बस के नीचे फंस गए। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।

विज्ञापन

झांसी जिले की तहसील मोठ के गांव समथर निवासी रामकिशन पाल (45) पत्नी माया देवी (40) और बच्चों के साथ अमेठी जिले के गौरीगंज में 15 साल से किराए पर रहकर पानी के बताशे (पानी पूरी) का ठेला लगाता है। रामकिशन की ताई पुक्खन की छह अक्तूबर को मौत हो गई थी।
विज्ञापन

17 अक्तूबर को दसवां और 19 अक्तूबर को तेरहवीं थी। वह रविवार को पत्नी के साथ बाइक से झांसी जा रहा था। शाम करीब चार बजे उन्नाव-पुरवा मार्ग पर पुरवा कोतवाली के बिछिया सीएचसी के पास पहुंचा था। तभी उन्नाव की ओर सवारियां लेकर जा रही प्राइवेट बस ने तेज टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस के नीचे चले गए थे बाइक और दंपती
इससे बाइक और दंपती बस के नीचे चले गए। पुलिस ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मायादेवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामकिशन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के भतीजे राजपाल ने बताया कि मृतका के दो बच्चों में सचिन उर्फ कार्तिक (22) और बेटी भारती (19) साल की है।

ताई सास के दसवां से पहले बहू की मौत का मातम
परिजन पुक्खन की मौत का गम भुला न पाए थे। वह उनका दसंवा की तैयारी कर रहे थे। परिवार की ही बहू की सड़क दुर्घटना में मौत ने सभी को झकझोर दिया। मौत की सूचना पर परिजन उन्नाव के लिए निकल पड़े। घायल रामकिशन के दोनों बच्चे पहले से ही झांसी में थे।

मिनी बस में थे क्षमता से अधिक यात्री
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिनी बस में पैतीस से अधिक सवारियां बैठी थीं। लोगों ने बताया कि बस चालक अत्यधिक सवारियां बैठाते हैं और तेज रफ्तार से चलते हुए अक्सर वाहनों को टक्कर मार देते हैं। सड़क की पटरी (कच्चा फुटपाथ) खराब होने से दूसरी तरफ से आ रहा वाहन किनारे नहीं जा पाता और हादसा हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed