फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Accident, Speeding truck hit the bike, father-son crushed to death, angry mob blocked

Unnao Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की कुचलकर मौत, आक्रोशित भीड़ ने लगाया जाम

Sat, 13 May 2023 04:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 May 2023 04:07 PM IST
सार

Unnao News: उन्नाव-पुरवा मार्ग पर मंगतखेड़ा चौराहा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार पिता-पुत्र की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर शव रखकर दो घंटे जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Unnao Accident, Speeding truck hit the bike, father-son crushed to death, angry mob blocked
हादसे के बाद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में पुरवा-उन्नाव मार्ग पर मंगतखेड़ा चौराहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पिता, बेटे को स्कूल से लेकर घर जा रहा था। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया।

विज्ञापन

तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी के समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम खुला। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जानकारी के अनुसार, पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बैगांव निवासी संदीप यादव (30) सुबह करीब 11 बजे बेटे अनमोल (8) को स्कूल से लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन

बाइक से मंगतखेड़ा चौराहा पार करते समय पुरवा से उन्नाव की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक के पीछे के पहिए से कुचलकर पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को ट्रक सहित रोक लिया औैर मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को हिरासत में लिया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। घटना से आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। लोगों ने चौराहा से पहले सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग की। लोगों ने बताया कि यहां अक्सर हादसे होते हैं। पुरवा और उन्नाव की ओर से आने वाले वाहन तेजी से निकलते हैं।

पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया
इससे चौराहा से आवागमन कर रहे लोग चपेट में आकर घायल होते हैं। जाम की सूचना पर पहुंचे पुरवा कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। मामला बढ़ते देख सर्किल का फोर्स बुलाया गया। कुछ देर बाद तहसीलदार अमृतलाल भी घटना स्थल पहुंचे।

तहसीलदार ने पीडब्लूडी को पत्र लिखने की बात कही है
तहसीलदार ने ब्रेकर बनवाने के लिए पीडब्लूडी को लिखने और पिता-पुत्र को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कारवाई का आश्वासन दिय। इस पर करीब दो घंटे बाद लोग शांत हुए। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया चालक को हिरसात में लेते हुए ट्रक को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed