फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Accident loader overturned on  expressway 10 vehicles collided from behind driver died four were injured

Unnao Road Accident: एक्सप्रेसवे पर लोडर पलटा…पीछे से भिड़े 10 वाहन, चालक की मौत और चार गंभीर घायल, लगा जाम

Sun, 14 Dec 2025 11:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 Dec 2025 11:54 AM IST
सार

Unnao News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण एक लोडर के पलटने से 10 वाहनों की टक्कर की शृंखला बन गई। इसमें एक स्लीपर बस के चालक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Unnao Accident loader overturned on  expressway 10 vehicles collided from behind driver died four were injured
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गौरियाकला गांव के पास टाइल्स लदा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। कोहरा अधिक होने से पीछे से दस वाहन उससे टकरा गए। हादसे में क्षतिग्रस्त कंटेनर में पीछे से स्लीपर बस टकरा गई। घटना में चालक की मौत हो गई और परिचालक घायल है। हादसे में सवारियां बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद यातायात डेढ़ घंटे प्रभावित रहा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर टाइल्स लेकर लखनऊ की तरफ जा रहा लोडर गौरियाकला गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।  घटना में लोडर चालक राजस्थान के जिला दौसा थाना सिकंदरा के फारसपुरा निवासी  गुड्डू (35) पुत्र रमेश उसी गांव का महेंद्र( 30) पुत्र प्रभुदयाल घायल हो गए। कोहरा अधिक होने से पीछे से आ रहे हैं वाहन चालकों को वह नजर नहीं आया और पीछे से छोटे बड़े करीब दस वाहन लड़ गए।

विज्ञापन
Trending Videos

Unnao Accident loader overturned on  expressway 10 vehicles collided from behind driver died four were injured
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala

अभियान चलाकर वाहनों को किनारे कराया
लड़ने वाले वाहनों में कंटेनर भी शामिल था। उसी कंटेनर में जयपुर से 60 सवारियां लेकर लखनऊ जा रही स्लीपर बस भी टकरा गई। घटना में राजस्थान के धौलपुर निवासी चालक जितेंद्र कुमार (50) पुत्र केशरीलाल और परिचालक मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी हरिओम (30) पुत्र मातादीन गंभीर घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने अभियान चलाकर वाहनों को किनारे कराया और सभी घायलों को बांगरमऊ सीएससी भिजवाया।

विज्ञापन

Unnao Accident loader overturned on  expressway 10 vehicles collided from behind driver died four were injured
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
डॉक्टर ने बस चालक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बेहटामुजावर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि लीडर पलटने के बाद दस वाहन पीछे से टकराए थे, बस चालक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। बस में बैठी सवारियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed