फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Accident, Car rams into parked truck from behind, two died, bodies sent for post-mortem

Unnao Accident: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, डॉक्टर सहित दो की मौत, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 06 Aug 2024 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Aug 2024 12:31 PM IST
सार

Unnao News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सिधरपुर गांव के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें  सड़क घेरकर खड़े ट्रक में कार पीछे से भिड़ गई। हादसे में डॉक्टर सहित दो की मौत हो गई।

विज्ञापन
Unnao Accident, Car rams into parked truck from behind, two died, bodies sent for post-mortem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सिधरपुर गांव के पास मंगलवार भोरपहर पांच बजे तेज रफ्तार कर ट्रक में पीछे से घुस गई। घटना में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।संतकबीर जिले के खलीलाबाद निवासी रामनिवास (42) सिद्धार्थनगर जिले के तितौली स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर थे।

विज्ञापन

वह खलीलाबाद थानाक्षेत्र के सरौली गांव निवासी सुफियान (38) पुत्र महरूफ के साथ आगरा की ओर जा रहे थे। मंगलवार भोर पहर करीब पांच बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सिरधरपुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। घटना में दोनों की मौत हो गई। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed