फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: 12 students were not allowed to appear in the examination for non-deposit of fees

Unnao: फीस न जमा करने पर 12 छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया, स्कूल गेट पर रोते रहे बच्चे

Tue, 18 Oct 2022 12:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Oct 2022 12:48 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव में फीस जमा न कर पाने पर 12 छात्रों को परीक्षा में बैठने से मना कर दिया गया। बच्चे काफी देर तक स्कूल गेट पर रोते रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Unnao: 12 students were not allowed to appear in the examination for non-deposit of fees
स्कूल गेट के बाहर रोती छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के बांगरमऊ में एक महीने की फीस जमा न कर पाने पर विद्यालय प्रबंधन ने 12 छात्रों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा में नहीं बैठने दिया। बच्चे काफी देर तक स्कूल गेट पर रोते रहे। अभिभावक एसडीएम के पास शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।

विज्ञापन


विज्ञापन


कस्बा टोला में संचालित एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाले 12 छात्रों के अभिभावकों ने सितंबर महीने की फीस जमा नहीं की है। स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को छात्र परीक्षा देने पहुंचे तो प्रबंधन ने फीस जमा न होने पर उन्हें स्कूल गेट के बाहर खड़ा कर दिया। स्कूल गेट के बाहर रोते हुए बच्चों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने डीएम से शिकायत करने की बात कही है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि अभिभावक शिकायत करते हैं तो जांच कराई जाएगी। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी को भेजकर मामले की जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed